अक्षय कुमार की फिल्म ‘हैवान’ के फ्लॉप होने के थे ये 5 बड़े कारण, इसलिए नहीं मिली ऑडियंस, Bollywood Hindi News


अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। लेकिन क्या आप इस फिल्म के फ्लॉप होने का कारण जानते हैं? इन 5 वजहों के चलते फेल हो गई ये फिल्म। जानिए-

अक्षय कुमार की फिल्म ‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई है। इस फिल्म को एक्टर की सबसे कमजोर परफॉरमेंस में से एक माना जा रहा है। प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी फिल्म का बजट 130 करोड़ बताया जा रहा है। अक्षय कुमार और सैफ अली खान जैसे एक्टर्स के बाद भी फिल्म अपने ओपनिंग डे पर सिर्फ 3 करोड़ के साथ ओपनिंग कर पाई। 11 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने सिर्फ 9.92 करोड़ का कलेक्शन किया। लेकिन क्या आप जानते हैं इतनी शानदार कास्ट और जबरदस्त डायरेक्शन के बाद भी ये फिल्म फ्लॉप क्यों हुई?

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी ने पहले भी हिट फिल्में दी हैं। वहीं डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ अक्षय का करियर ग्राफ कुछ अलग ही रहा है। इस जोड़ी ने फिल्म ‘हेरा फेरी’ से लेकर ‘गरम मसाला’, ‘दे दना दन’ समेत कई शानदार फिल्मों में काम किया है। लेकिन ये 5 बड़ी वजह रही कि इनकी फिल्म ‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पाई। जानिए-

हैवान की कहानी पहले ही जानती ऑडियंस

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पहले भी साउथ फिल्मों के रीमेक बने हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह और अजय देवगन की फिल्म दृश्यम पहले से साउथ की सबसे मशहूर फिल्में थीं जब हिंदी में इनका रीमेक बना तो बॉक्स ऑफिस हिल गया। लेकिन वो मैजिक ‘हैवान’ के साथ नहीं हो पाया। साल 2016 में प्रियदर्शन ने मोहनलाल के साथ मलयालम फिल्म ओप्पम बनाई थी। करीब 10 साल बाद उस फिल्म को हिंदी में ‘हैवान’ के रूप में रीमेक किया गया।

  1. ‘जब ‘हैवान’ की अनाउंसमेंट हुई थी उसी समय ओप्पम की कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। पोस्टर के साथ ये रिवील हो गया कि कौन हीरो होगा और कौन विलेन। बाकि कहानी तो पहले से ही पता थी। मेकर्स को अपनी फिल्मों की कहानी और किरदारों की जानकारी गुप्त रखनी चाहिए थी। कहानी से लेकर किरदारों की जानकारी ऑडियंस के पास पहले से ही मौजूद थी। ऐसे में कोई क्यों फिल्म देखने जाएगा?

ट्रेलर ने सस्पेंस खत्म कर दिया

डायरेक्टर प्रियदर्शन में ट्रेलर में हैवानियत दिखाने की कोशिश की। इसके साथ ही किरदारों की जानकारी भी ऑडियंस तक पहुंचा दी। ट्रेलर में आधी फिल्म ऑडियंस के समझ आ गई। किसी को सस्पेंस जैसा कुछ नहीं लगा। बस अक्षय को विलेन बने देखना नया हो सकता था, लेकिन उनका मौजूदा करियर ग्राफ देखते हुए ऑडियंस ने फिल्म को थिएटर में देखने की जहमत नहीं उठाई।

नयापन नहीं

आज की ऑडियंस हिंदी के साथ साउथ फिल्मों को देखने के लिए भी एक्टिव है। OTT प्लेटफार्म पर साउथ की बेस्ट फिल्में ट्रेंड करती है। ऐसे में किसी 10 साल पुरानी फिल्म को बिना कुछ खास ट्विस्ट के ऑडियंस के सामने रख देना मेकर्स का खराब प्लान था। इस कहानी में ट्विस्ट होता तो शायद कलेक्शन बेहतर होता।

सैफ अली खान के किरदार को मिले मिक्स रिएक्शन

सैफ अली खान का किरदार अंधा दिखाया गया है। लेकिन कुछ यूजर्स ने फिल्म देखने के बाद बताया कि उन्हें इतना पावरफुल दिखाया गया जिसके बाद वो उनसे कनेक्ट नहीं कर पाए। कोई अंधा ऐसे कैसे कर सकता है। रियलिटी जैसा महसूस नहीं हुआ।

अक्षय को सीरियस रोल में देखना

अक्षय कुमार की पिछली कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। ऐसे में उन्होंने अपने साथ कुछ अलग करते हुए नेगेटिव रोल निभाया होगा। लेकिन ऑडियंस ने हमेशा प्रियदर्शन और उनकी जोड़ी को कॉमेडी फिल्मों में ज्यादा पसंद किया है।



Source link

Related posts

Mahakavya Shri Ramayan Katha Box Office Collection: कम बजट की रामायण कमाई के मामले में साबित हुई डिजास्टर, एक्टर ने बताया कितनी हुई कमाई | Mahakavya Shri Ramayan Katha Box Office proves to be disaster krk claims 23700 rupees collection

बॉक्स ऑफिस पर कमाई को तरसी अंजलि अरोड़ा की फिल्म महाकाव्य श्री रामायण कथा, दो दिन में हुआ बुरा हाल – mahakavya shree ramayana katha anjali arora box office collection report tmovj

Sep 2027 BO Report: इन 6 फिल्मों ने दी सितंबर में दस्तक, 1 फिल्म को छोड़, सबकी बजी बैंड, लेकिन गदगद हुआ बॉक्स ऑफिस