अक्षय कुमार के साथ ‘हैवान’ फ्लॉप होने पर डायरेक्टर प्रियदर्शन का पहला रिएक्शन, बोले -पहले भी हुआ…, Bollywood Hindi News


अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई हुई है। इस फिल्म का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया था। अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी ने ‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’ समेत कई शानदार कॉमेडी फिल्मों में साथ काम किया है। लेकिन इस बार एक्टर और डायरेक्टर की जोड़ी ऑडियंस को इम्प्रेस करने में फेल हुई है। फिल्म ‘हैवान’ के फ्लॉप होने पर डायरेक्टर प्रियदर्शन ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा अब वो अक्षय के साथ नॉन कॉमेडी फिल्म में काम नहीं करेंगे।

अक्षय और प्रियदर्शन की ऑडियंस को नहीं पसंद सीरियस फिल्में

डेकन क्रोनिकल को दिए इंटरव्यू में डायरेक्टर प्रियदर्शन ने फिल्म ‘हैवान’ के फ्लॉप होने को स्वीकार किया है। एक्टर ने कहा, ‘फिल्म ‘हैवान’ का फ्लॉप होना मैं स्वीकार करता हूं। इससे फिर से ये साबित हुआ है कि ऑडियंस हमें सीरियस सब्जेक्ट पर बनी फिल्मों में नहीं देखना चाहती। ये कोई पहली बार नहीं है, मैं अक्षय के साथ नॉन कॉमेडी फिल्म में पहले भी फेल हुआ हूं। कुछ साल पहले हमने फिल्म ‘खट्टा मीठा’ बनाई थी। इस फिल्म में तृषा कृष्णन अक्षय के साथ थीं। ये भी नहीं चली थी। मुझे नहीं लगता ऑडियंस हमें नॉन कॉमेडी फिल्मों में देखना चाहती है।’

ये भी पढ़ें:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने ‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर ने गाया ‘सीता राम’

अक्षय कुमार की फिल्म हैवान थी रीमेक

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ की बात करें तो ये साल 2016 में आई मलयालम फिल्म ओप्पम का हिंदी रीमेक थी। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म पर मेकर्स ने 130 करोड़ की मोटी रकम लगाई थी। लेकिन इसकी बॉक्स ऑफ ओपनिंग सिर्फ 3 करोड़ के साथ हुई। ये बॉक्स ऑफिस ट्रेड क्रिटिक्स समेत मेकर्स के लिए झटका था। फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान जैसे एक्टर्स थे। कुछ शानदार सपोर्टिंग एक्टर्स के काम को भी सराहा गया। 3 करोड़ की ओपनिंग ने सभी को हैरान कर दिया। ये फिल्म ओपनिंग वीकेंड के साथ सिर्फ 7.35 करोड़ ही कमा पाई। 9 दिनों में फिल्म ने 10 करोड़ से भी कम 9.92 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।

ये भी पढ़ें:

सुखविंदर सिंह, केके समेत इन 6 सिंगर्स ने गाए हैं टीवी सीरियल के टाइटल सॉन्ग

अक्षय कुमार की सबसे कमजोर परफॉरमेंस में से एक

Sacnilk के मुताबिक हैवान अक्षय कुमार की सबसे कमजोर परफॉरमेंस में से एक मानी जा रही है। पिछले कुछ सालों में अक्षय कुमार कोई बड़ी धमाकेदार फिल्म देने में असफल हुए हैं। ऐसे में अब उनकी आने वाली फिल्मों पर ऑडियंस की नजर है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाली फिल्मों में अक्षय कुमार धमाका करेंगे।

अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियार्दर्शन की जोड़ी

बता दें, अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़ कर एक शानदार फिल्में दी हैं। ये वही जोड़ी है जिनके नाम ‘हेरा फेरी’, ‘भूल भुलैया’, ‘दे दना दन’, ‘भागम भाग’, ‘गरम मसाला’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। उम्मीद है आगे आने वाले दिनों में ये जोड़ी फिर से ऑडियंस को एंटरटेन करती नजर आएगी।

ये भी पढ़ें:

जब मुश्ताक खान ने अमिताभ बच्चन से करवाई थी नई नवेली पत्नी की मुलाकात



Source link

Related posts

ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर Hanuman Ansh का दबदबा कायम, शनिवार को डिवोशनल फिल्म ने दुनियाभर में की धांसू कमाई

50 दिन बाद भी मजबूत हनुमान अंश, सिद्धार्थ-नानी की फिल्मों के सामने दिखा रही दम, वीकेंड में किया कमाल – hanuman ansh the vvaan the paradise weekend box office collection report tmovj

‘द वन’ का दूसरे दिन धमाका, सिद्धार्थ मल्होत्रा की इन फिल्मों को बुरी तरह पछाड़ा | the Vvan