अक्षय कुमार फिर करने जा रहे हैं ये बड़ी गलती, लगातार फ्लॉप के बाद फिर इस साउथ रीमेक में आएंगे नजर?, Bollywood Hindi News


अक्षय कुमार को कई साउथ रीमेक में देखा गया है। अधिकतर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई हैं। अब एक्टर एक बार फिर इस साउथ फिल्म के रीमेक में नजर आने वाले हैं। जानिए कौनसी होगी ये फिल्म।

हिंदी सिनेमा में कबीर सिंह, दृश्यम समेत कई ऐसी सुपरहिट फिल्में हैं जो साउथ की रीमेक रही हैं। इस चलन को सलमान खान, अक्षय कुमार समेत तमाम बड़े एक्टर्स ने फॉलो किया है। लेकिन समय के साथ ऑडियंस की पसंद बदल गई है। इसके साथ ही OTT की दुनिया में अब सभी भाषाओं की फिल्में प्लेटफार्म पर मौजूद हैं। ऐसे में रीमेक वर्जन के अब चलने के कम चांस हो गए हैं। इसका एक ताजा उदाहरण हाल में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘हैवान’ है। अब ताजा खबरों की मानें तो अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘मौजा ही मौजा’ भी एक रीमेक बताई जा रही है।

क्या साउथ फिल्म की रीमेक है अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म मौजा ही मौजा

कथित जानकारी के मुताबिक अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘मौजा ही मौजा’ भी एक साउथ फिल्म की हिंदी रीमेक बताई जा रही है। फिल्म ‘मौजा ही मौजा’ का डायरेक्शन अनीज बज्मी कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय के साथ विद्या बालन, राशी खन्ना जैसी एक्ट्रेसेज नजर आने वाली है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘मौजा ही मौजा’ तेलुगू फिल्म संक्रांतिकी वस्थुनम Sankranthiki Vasthunam का हिंदी रीमेक है। इसके ओरिजिनल वर्जन में एक्टर वेंकटेश ने लीड रोल निभाया था। साल 2025 में आई फिल्म Sankranthiki Vasthunam को दिल राजू ने ही प्रोड्यूस किया था जो अब अक्षय कुमार की ‘मौजा ही मौजा’ प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये कॉमन कनेक्शन इस ओर इशारा कर रहा है कि शायद अक्षय लगातार साउथ रीमेक फ्लॉप देने के बाद एक बार फिर एक नई रीमेक में दिखेंगे।

Sankranthiki Vasthunam की कहानी

Sankranthiki Vasthunam एक तेलुगू एक्शन कॉमेडी फिल्म थी जिसमें लीड एक्टर एक वेंकटेश ने एक एक्स पुलिस ऑफिसर के किरदार में हैं। उन्हें दोबारा से एक मिशन में शामिल किया जाता है और इस बीच वो अपनी शक करने वाली पत्नी और पूर्व प्रेमिका के बीच फंस जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर वेंकटेश के इस किरदार को अक्षय कुमार निभाते दिखेंगे। और उनकी पत्नी प्रेमिका के रूप में विद्या बालन और राशि खन्ना हो सकती हैं। अगर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल गई तो अक्षय कुमार के रुके करियर को मदद मिल जाएगी।

अक्षय कुमार की फ्लॉप रीमेक की हुई फिल्में

अक्षय कुमार की पिछली कुछ साउथ रीमेक फिल्मों की बात करें तो हाल में आई ‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई है। ये साल 2016 की मलयालम फिल्म ओप्पम की हिंदी रीमेक थी। इससे पहले फिल्म सरफिरा रिलीज हुई थी जो साल 2020 में ई सूर्या की तमिल फिल्म ‘सूरारई पोट्ट्रू’ की हिंदी रीमेक थी। अक्षय और इमरान हाशमी की फिल्म सेल्फी भी मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस की रीमेक थी। साल 2018 में आई फिल्म कटपुतली बहुत पॉपुलर तमिल फिल्म रत्सासन की हिंदी रीमेक थी। साल 2020 में आई अक्षय की फिल्म लक्ष्मी तमिल हॉरर फिल्म कंचना की हिंदी रीमेक थी। हैरानी वाली बात ये है कि ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थीं। अब आने वाले समय में अक्षय एक बार फिर साउथ फिल्मों के रीमेक में दिखेंगे। अक्षय कुमार फिर से गलती रिपीट करने जा रहे हैं या इस बार उनके करियर को ऊंची उड़ान मिलेगी?

डिस्क्लेमर: इस खबर में लिखी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट, इंटरव्यूज, सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर दी गई है। हम इस खबर की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।



Source link

Related posts

The Vvan And Avengers Endgame Encore Box Office Collection Know Earning Of The Paradise Vs Hanuman Ansh – Entertainment News: Amar Ujala

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 52: 52वें दिन हनुमान अंश ने रचा इतिहास, भारत और दुनियाभर में नीम करोली बाबा की फिल्म का डंका  | Hanuman Ansh Box Office Collection Day 52 Neem Karoli Baba film Hanuman Ansh makes history on Day 52 crossing 300 crore in India and 400 crore worldwide

मंडे टेस्ट में पास या फेल हुई ‘द पैराडाइज’? 5 दिनों में नहीं कमा पाई 100 करोड़, जानें बॉक्स ऑफिस पर ‘द वन’ का हाल