अखिलेश यादव संग राकेश सचान की वायरल पिक्चर ने मचाया बवाल, क्या मंत्री जी करने वाले हैं खेला? बताई सच्चाई


लखनऊ: यूपी में राज्यसभा चुनाव के बीच योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की एक तस्वीर ने सियासी हलचल बढ़ा दी. तस्वीर में राकेश सचान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और राज्यसभा उम्मीदवार धनराज परिमल नथवानी के साथ नजर आए. फोटो सामने आने के बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक क्रॉस वोटिंग को लेकर चर्चाएं होने लगीं.

अखिलेश यादव के साथ फोटो वायरल होने के बाद बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी से मिले राकेश सचान

अब राकेश सचान ने इन चर्चाओं पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि उनके बारे में चल रही खबरें भ्रामक हैं. वह समाजवादी पार्टी के नामांकन में शामिल होने के लिए विधानसभा नहीं गए थे, बल्कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मिलने उनके कमरे में पहुंचे थे. इसी दौरान वहां दूसरे नेता भी मौजूद थे और उनकी तस्वीर सामने आ गई. वायरल फोटो को लेकर उठ रहे सवालों के बीच राकेश सचान बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मिलने भाजपा कार्यालय भी पहुंचे. उनकी इस मुलाकात को वायरल तस्वीर के बाद हुई चर्चा के बीच अहम माना जा रहा है.

मैं सतीश महाना से मिलने गया था
राकेश सचान ने साफ कहा कि विधानसभा जाने का मकसद सपा नेताओं से मुलाकात करना नहीं था. उन्होंने बताया कि वह विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मिलने उनके कक्ष में गए थे. सचान के मुताबिक, सतीश महाना कानपुर से हैं और उनकी उनसे अक्सर मुलाकात होती रहती है. उस दिन भी वह उनसे मिलने के लिए उनके कमरे में गए थे. संयोग से उसी समय वहां सपा के कुछ नेता मौजूद थे. इसी दौरान फोटो खींची गई, जिसे बाद में अलग तरीके से पेश किया जाने लगा. उन्होंने कहा कि इस मुलाकात में कुछ भी असामान्य नहीं था. वह प्रदेश सरकार में मंत्री हैं और विधानसभा अध्यक्ष से मिलना सामान्य बात है.

खबरों में कोई सच्चाई नहीं
क्रॉस वोटिंग को लेकर चल रही खबरों पर राकेश सचान ने कहा कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है. उन्होंने कहा कि वायरल फोटो को किसी दूसरी राजनीतिक घटना से जोड़ना ठीक नहीं है. मंत्री ने यह भी साफ किया कि जिस मुलाकात की तस्वीर सामने आई है, वह सतीश महाना के साथ उनकी मुलाकात थी. वह खास तौर पर विधानसभा अध्यक्ष के कमरे में उनसे मिलने गए थे.

नामांकन के दौरान सामने आई थी तस्वीर
दरअसल, समाजवादी पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया. इसी दौरान विधानसभा में राकेश सचान की अखिलेश यादव और धनराज नथवानी के साथ तस्वीर सामने आई. तस्वीर वायरल होते ही सवाल उठने लगे कि आखिर भाजपा सरकार में मंत्री सपा नेताओं के साथ क्यों दिखाई दे रहे हैं. राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की चर्चाओं के बीच इस फोटो ने राजनीतिक हलचल और बढ़ा दी. हालांकि, राकेश सचान ने इन सभी चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि उनकी विधानसभा यात्रा का सपा के नामांकन से कोई संबंध नहीं था.



Source link

Related posts

IND vs WI: प्लेइंग-11 से बाहर रहने पर टूटा DSP सिराज का टूटा दिल, मायूस रिएक्शन VIRAL – india vs west indies 2nd odi mohammed siraj playing 11 reaction viral tspok

Supaul News: सुपौल : अनंत पूजा में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, Supaul Hindi News

Faridabad News: मामूली बात पर कैब चालक को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल, Faridabad Hindi News