अगर पसंद है मर्डर मिस्ट्री, तो OTT पर जरूर देखें हाई IMDb रेटिंग वाली ये 5 हॉलीवुड फिल्में


हॉलीवुड में एक से बढ़कर एक शानदार मर्डर मिस्ट्री और क्राइम थ्रिलर फिल्में मौजूद हैं, जिनकी कहानी और सस्पेंस दर्शकों को खूब पसंद आता है. अगर आप भी कुछ नया और दिलचस्प देखना चाहते हैं, तो ये 5 फिल्में आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं.

इन फिल्मों में मर्डर, जांच और कई ऐसे ट्विस्ट देखने को मिलेंगे, जो आपको आखिरी मिनट तक कहानी से जोड़े रखेंगे. ये सारी फिल्में ओटीटी पर मौजूद हैं और इन फिल्मों को IMDb पर भी अच्छी रेटिंग मिली है.

‘प्रिजनर्स’ 
‘प्रिजनर्स’ एक क्राइम, मिस्ट्री और थ्रिलर फिल्म है. इसकी कहानी दो छोटी बच्चियों के अचानक लापता होने की है, जिसके बाद एक पिता अपनी बेटी को ढूंढने के लिए खुद जांच शुरू कर देता है और मामला और उलझता जाता है. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है. इसकी imdb रेटिंग 8.2 है.

‘जोडियाक’
‘जोडियाक’ एक क्राइम, मिस्ट्री और थ्रिलर फिल्म है. इसकी कहानी सैन फ्रांसिस्को में लोगों की हत्या करने वाले एक सीरियल किलर की है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस और पत्रकार सालों तक जांच करते हैं. इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. imdb पर इस फिल्म को 7.7 की रेटिंग मिली है.

‘ग्लास अनियन: अ नाइव्स आउट मिस्ट्री’
ये एक मर्डर मिस्ट्री, क्राइम और कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है. इसकी कहानी एक अरबपति के प्राइवेट आइलैंड पर होने वाली पार्टी की है, जहां एक मर्डर के बाद जासूस बेनोइट ब्लैंक मामले की जांच शुरू करता है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स  पर देखी जा सकती है. इसे imdb पर 7.1 की रेटिंग मिली है.

 ‘द डिपार्टेड’
‘द डिपार्टेड’ साल 2006 में रिलीज हुई एक क्राइम, ड्रामा और थ्रिलर फिल्म है. इसकी कहानी एक अंडरकवर पुलिसवाले और पुलिस विभाग में मौजूद एक गैंग के मुखबिर की है, जो एक-दूसरे की पहचान जानने की कोशिश करते हैं. इसे प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है और इसे imdb पर 8.5 की रेटिंग मिली है.

‘द यूजुअल सस्पेक्ट्स’
‘द यूजुअल सस्पेक्ट्स’ भी एक क्राइम, मिस्ट्री और थ्रिलर फिल्म है. इसकी कहानी पांच अपराधियों की है, जो एक पुलिस लाइनअप के दौरान मिलते हैं और बाद में एक बड़े क्राइम में फंस जाते हैं.इसे  आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. इसकी imdb रेटिंग 8.5 है.



Source link

Related posts

हॉलीवुड को मिला नया जेम्स बॉन्ड: रॉबर्ट पैटिनसन निभाएंगे आइकॉनिक 007 का किरदार

रॉबर्ट पैटिनसन सातवें जेम्स बॉन्ड बनेंगे: हॉलीवुड में बहस जारी है, डैनियल क्रेग का नाम भी संभावित उम्मीदवार के रूप में सामने आया है।

मशहूर म्यूजिशियन और टैक्सीराइड बैंड के सदस्य डेनियल हॉल का 48 साल की उम्र में निधन