अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ बनी फायर, 6ठे दिन ‘मिर्जापुर द मूवी’ का काटा पत्ता, बनाए ये 2 बड़े रिकॉर्ड


अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. वीकडेज में भी ये फिल्म बड़ी संख्या में दर्शकों को सिनेमाघरों में खींच रही है और रिलीज के 5 दिनों में ही ये 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई और ऐसा करने वाली अजय देवगन की पांचवीं फ़िल्म बन गई है. चलिए यहां ‘दृश्यम 3’ के 6ठे दिन का कलेक्शन जानते हैं.

‘दृश्यम 3′ ने 6ठे दिन कितनी की कमाई?
‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर जम गई है. ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी की आखिरी फिल्म होने की वजह से इसे लेकर वैसे ही दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है. इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि इसे वीकडेज में भी इसे थिएटर में देखने के लिए खूब ऑडियंस पहुंच रही है है. इसी के साथ पहले मंडे टेस्ट में कमाल करने के बाद इसने मंगलवार को भी दबाकर नोट छापे. हालांकि बुधवार को इसकी कमाई में थोड़ी मंदी देखी गई लेकिन फिर भी ये बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को इसने 15.50 करोड़ का कारोबार किया है.
  • जिसके बाद इस क्राइम थ्रिलर की 6 दिनों की नेट कमाई अब 232.50 करोड़ रुपये हो गई है.

अजय के करियर का बना ये बड़ा रिकॉर्ड
‘दृश्यम 3’ अजय देवगन के करियर की बुधवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है. इसने ‘सिंघम अगेन’ (14.7 करोड़) को मात दी है. ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ (16.72 करोड़) को पीछे छोड़कर लिस्ट में टॉप पर पहुंच पाती है या नहीं.

ये हैं अजय देवगन की टॉप वेडनेसडे कलेक्शन वाली फिल्में

  • तानाजी: द अनसंग वॉरियर – 16.72 करोड़
  • दृश्यम 3- 15 करोड़
  • सिंघम अगेन – 14.7 करोड़
  • गोलमाल अगेन – 10.05 करोड़
  • दृश्यम 2 – 9.55 करोड़

‘दृश्यम 3′ साल की बनने वाली है चौथी सबसे बड़ी फिल्म
अजय देवन की ‘दृश्यम 3’ साल की चौथी सबसे बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम करने से इंच भर दूर है. गुरुवार को ये मिर्जापुर द मूवी के 233.2 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी और ये उपलब्धि अपने नाम कर लेगी. इसके बाद इसके निशाने पर डिवोशनल ड्रामा हनुमान अंश होगी जिसने 326.48 करोड़ कमा लिए हैं और अभी भी ये सिनेमाघरों में चल रही है. देखने वाली बात होगी कि ‘दृश्यम 3’ इस भक्ति से भरी फिल्म को कब तक मात दे पाती है.

 

 



Source link

Related posts

दृश्यम 3 की आंधी भी नहीं रोक पाई हनुमान अंश को, 9वें वीकेंड में भी शानदार कमाई – hanuman ansh box office collection 9th weekend 7 20 crore total india net 306 73 crore

‘दृश्यम 3’ की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई, 3 दिन में 176 करोड़ नेट कलेक्शन, दुनियाभर में 273 करोड़, 300 करोड़ के करीब फिल्म – Drishyam 3 Box Office Collection Ajay Devgn Film Earns Rs 176 Crore in 3 Days Worldwide Collection Nears Rs 300 Crore avr

Drishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म ने 6 दिन में तोड़ा ‘गोलमाल अगेन’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, ब्लॉकबस्टर तय – drishyam 3 the conclusion box office day 6 ajay devgn film broke golmaal again lifetime record in 6 days