‘अब परिवार जैसा नहीं बॉलीवुड…’ इंडस्ट्री में 45 साल पूरे होने पर Sanjay Dutt का छलका दर्द, हॉलीवुड से की तुलना


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने 1981 में ‘रॉकी’ फिल्म से लीड एक्टर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। तब से लेकर अब तक उनका करियर चार दशकों से ज्यादा लंबा रहा है और उन्होंने कई सफल फिल्में दी हैं।

संजय ने बताई बॉलीवुड में एकता की कमी

हाल ही में एक इंटरव्यू में संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने बॉलीवुड में अपने 45 साल के सफर को याद किया और बताया कि कैसे फिल्म इंडस्ट्री समय के साथ बदली है। संजय दत्त का कहना है कि बॉलीवुड अब पहले जैसा एकजुट नहीं रहा।

यह भी पढ़ें- संजय दत्त ने आधी शूटिंग के बाद छोड़ी थी Welcome To The Jungle, डायरेक्टर ने किया वजह का खुलासा

बदल गई है बॉलीवुड इंडस्ट्री- संजय दत्त

अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए संजय ने कहा कि एक समय फिल्म इंडस्ट्री में आपसी भाईचारे की भावना बहुत मजबूत थी। उन्होंने कहा, ‘जब मैंने शुरुआत की थी, तो इंडस्ट्री एक परिवार जैसी लगती थी। सब साथ थे और एक-दूसरे की मदद करते थे। अब यह बहुत ज्यादा गला-काट प्रतियोगिता वाली और कॉम्पिटिटिव हो गई है। यह दुखद है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह दौर फिर से आएगा’।

हॉलीवुड से की बॉलीवुड की तुलना

इसके बाद संजय ने बॉलीवुड की एकता की तुलना हॉलीवुड से की, जहां उनका मानना है कि इंडस्ट्री की संस्थाएं और कलाकार ज्यादा मजबूती से एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा, ‘हॉलीवुड में सब साथ हैं, वे दोस्त हैं। वहां कॉम्पिटिशन तो है, लेकिन वह बहुत हेल्दी है। वहां सब बहुत एकजुट हैं। एक्टर्स साथ हैं, राइटर्स साथ हैं।

ऑस्कर्स में भी दिखती है एकता

‘बाबा’ ने यहां तक कहा कि ऑस्कर में भी बहुत एकता दिखती है। जब भी कोई एक्टर अवॉर्ड लेने जाता है, तो कोई जलन नहीं होती। आप सच में देख सकते हैं कि सब एक-दूसरे की खुशी मना रहे हैं। यह बहुत खूबसूरत है’।

सलमान ने शेयर की संजय संग तस्वीर

हाल ही में, संजय अपने पुराने दोस्त और सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) से फिर मिले। शनिवार को सलमान ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिससे फैंस को संजय दत्त के साथ उनकी गहरी दोस्ती की झलक मिली। तस्वीरों में सलमान और संजय एक-दूसरे को कसकर गले लगाते दिखे। उनकी इस बॉन्डिंग ने लोगों का दिल जीत लिया।

संजय दत्त अपकमिंग फिल्में

संजय आखिरी बार फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में नजर आए थे। अब, संजय ‘खलनायक रिटर्न्स’ में बल्लू के अपने मशहूर किरदार को फिर से निभाने के लिए तैयार हैं। एक्टर ने इस साल अप्रैल में फिल्म की घोषणा की थी।



Source link

Related posts

इस हॉलीवुड स्टार के साथ पिता को कास्ट करना चाहते हैं जेसन संजय, सीएम विजय के बेटे ने बताया क्यों चुना निर्देशन – Cm Vijays Son Jason Sanjay Wants To Cast His Father With Hollywood Star Jason Statham

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने The Odyssey देख बॉलीवुड को कोसा, कहा- ये भूले-भटके! खुद को तलाश लें – sonam wangchuk wife gitanjali called bollywood lost after watching the odyssey

हॉलीवुड फिल्म ‘द स्टेयरकेस’ फिल्म देख रची पत्नी के कत्ल की साजिश: हत्या के बाद नहाया, 13 लाख समेटे… नेपाल भागने से पहले मथुरा में ऐसे दबोचा गया कातिल पति – delhi jagatpuri wife murder inspired by the Hollywood Movie staircase husband arrested lclar