भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे 27 सितंबर को तिरुवनन्तपुरम में खेला जाएगा, जिसके लिए टीम इंडिया गुरुवार से यहां अभ्यास कर रही है. विराट कोहली और रोहित शर्मा के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, ऐसे ही एक वीडियो में कोहली स्टाफ मेंबर से बहस करते हुए दिख रहे हैं. उनका एक और वीडियो आया है, जिसमें वह शुभमन गिल संग मस्ती करते हुए दिख रहे हैं.
वायरल वीडियो में विराट कोहली फील्डिंग के अभ्यास के समय रोहित शर्मा, ध्रुव जुरेल, केएल राहुल के साथ खड़े हैं. इस दौरान वह टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ से कुछ कहते हुए उनके पास जाते हैं. स्टाफ सदस्य एक बोर्ड लेकर उनके पास आता है, कोहली उसमें कुछ दिखाकर उनसे बहस करते हैं. ऐसा नजर आ रहा है कि फील्डिंग के दौरान कुछ टास्क दिया गया हो, जिसके स्कोर उस बोर्ड पर लिखे गए होंगे और कोहली उसी को लेकर कुछ कह रहे होंगे.
विराट कोहली चाहे फील्डिंग करे या बैटिंग, वह उसमें बहुत इन्वॉल्व रहते हैं. हालांकि ये बहस सीरियस नहीं थी, वह मजाक में कुछ बोल रहे थे.
🔴VIRAT KOHLI IN A HEATED MOMENT WITH TEAM INDIA STAFF 🤯
– Virat Kohli argued with the Indian team staff over a fielding position. pic.twitter.com/sky9xuvojc
— Sam (@cricsam02) September 25, 2026
शुभमन गिल को लगी चोट
शुक्रवार को अभ्यास के दौरान कप्तान शुभमन गिल को सिराज की एक गेंद लग गई थी. कोहनी में गेंद लगने के बाद उन्होंने अभ्यास रोक दिया था. 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा.
भारतीय वनडे स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, आकिब नबी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बरार, नमन धीर.
यह भी पढ़ें- कौन हैं गुलवीर सिंह, जिन्होंने 10,000 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास