अरिजीत सिंह के साथ बैठते ही क्यों छूटती है काजी तौकीर की हंसी? बताया सिंगर का मजेदार अंदाज


सिंगर काजी तौकीर और अरिजीत सिंह करीब 21 साल से दोस्त हैं और दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद गहरा और खास रिश्ता शेयर करते हैं. रियलिटी शो ‘बिग बॉस-20’ के दौरान काजी तौकीर ने अरिजीत के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की.

शो के दौरान काजी तौकीर ने अरिश्फा खान और उदिति सिंह के साथ बातचीत में अरिजीत को एक रिजर्व इंसान बताया. उन्होंने कहा कि गायक में एक अलग ही लेवल का पागलपन है और वे ऐसे इंसान हैं, जो खुद को और भी ज्यादा एक्सप्लोर करने के लिए लगातार आगे बढ़ाते रहते हैं.

काजी ने कहा, ‘जब अरिजीत और मैं एक साथ बैठते हैं, तो अरिजीत को हंसते-हंसते पेट में दर्द होने लगता है, क्योंकि मेरा लेवल उनसे अलग है. वे भी पागलपन वाली हरकतें करते हैं, लेकिन साथ ही वे एक प्राइवेट इंसान भी हैं. वह सिर्फ अपने लोगों के सामने ही खुलते हैं.’

अरिजीत को बताया शानदार इंसान

काजी ने आगे बताया कि कैसे अरिजीत की क्यूरियोसिटी और क्रिएटिव अप्रोच उन्हें और आगे बढ़ाती रहती हैं. उन्होंने कहा, ‘वो बहुत पागल, कमाल के, चैंपियन और खूबसूरत इंसान हैं और यह उनके अंदर कभी खत्म नहीं होना चाहिए. उनके अंदर चैंपियन वाला एटीट्यूड है.’

काजी ने अपने और अरिजीत के बीच समानता के बारे में बात करते हुए कहा कि अलग-अलग तरीके से एक्सप्रेस करने के बावजूद दोनों की पर्सनालिटी एक जैसी है. बता दें कि काजी तौकीर और अरिजीत सिंह दोनों ने ही इंडियन  म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई है. दोनों की पहली मुलाकात साल 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ के दौरान हुई थी. इस शो में काजी तौकीर विजेता बने थे, जबकि अरिजीत सिंह छठे स्थान पर रहे थे.

बिग बॉस में भी किया था सपोर्ट

शो के दौरान दोनों टीनएजर थे और एक ही कमरे में साथ रहते थे. जब काजी तौकीर ‘बिग बॉस 20’ में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए, तब अरिजीत सिंह ने खुलकर उनका साथ दिया.  अरिजीत ने सोशल मीडिया पर कहा था कि वे पहली बार बिग बॉस देख रहे हैं क्योंकि उनके दोस्त और ‘रॉकस्टार काजी’ इस शो का हिस्सा हैं.





Source link

Related posts

Bigg Boss 20 Eviction: दिवाली के बाद डबल झटका! इन 3 कंटेस्टेंट पर लटकी घर से बाहर होने की तलवार | Bigg Boss 20 Double Eviction This Week Voting Trends Bottom Three Contestants Scoutop Love Gill Controversy Salman Khan

Bigg Boss 20: स्काउट-लव के झगड़े में कूदीं गौहर और पवित्रा, बोलीं- ऐसा कैसा भाई-बहन का रिश्ता?

Bigg Boss 20: वीकेंड का वार में मचेगा बवाल, इन 4 मुद्दों पर सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास