अरिजीत सिंह को पछाड़कर जीता था सिंगिंग शो, 21 साल बाद Bigg boss 20 में की वापसी… जानें कौन हैं काजी तौकीर! – who is qazi touqeer fame gurukul winner arijit singh bigg boss 20 comeback yms


एंटरटेनमेंट की दुनिया में किसकी किस्मत कब चमक जाए और कौन वक्त के साथ गुमनाम हो जाए, यह कहना मुश्किल है. साल 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ जीतकर रातों रात स्टार बने काजी तौकीर की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. कभी अपनी परफॉर्मेंस और अंदाज से लाखों दर्शकों का दिल जीतने वाले काजी अब करीब 21 साल बाद फिर चर्चा में हैं. दिलचस्प बात यह है कि इसी शो में अरिजीत सिंह भी बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए थे, जो छठे स्थान पर रहे थे. आज अरिजीत बॉलीवुड के सबसे बड़े सिंगर्स में गिने जाते हैं, जबकि काजी लंबे समय तक लाइमलाइट से दूर रहे. अब ‘बिग बॉस 20’ में उनकी एंट्री ने एक बार फिर उनके पुराने दिनों की यादें ताजा कर दी हैं.

फेम गुरुकुल जीतकर रातोंरात बने स्टार
साल 2005 में जब काजी तौकीर ने ‘फेम गुरुकुल’ में हिस्सा लिया, तब उनकी उम्र महज 20 साल थी. अपने एनर्जेटिक अंदाज, शानदार स्टेज प्रेजेंस और दर्शकों से जुड़ने की कला के कारण वह शो में काफी लोकप्रिय हो गए थे. बताया जाता है कि वह करीब 10 बार डेंजर जोन में पहुंचे, लेकिन दर्शकों के वोटों ने उन्हें हर बार बचा लिया. 20 अक्टूबर 2005 को काजी और रूपरेखा बनर्जी को शो का विजेता घोषित किया गया. दोनों को 50-50 लाख रुपये, म्यूजिक कॉन्ट्रैक्ट और एक कार मिली. इस जीत के बाद काजी की लोकप्रियता काफी बढ़ गई थी.

अरिजीत सिंह से होती है तुलना
‘फेम गुरुकुल’ से जुड़ी सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसमें अरिजीत सिंह भी शामिल थे. अरिजीत शो में छठे स्थान पर रहे, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी आवाज से संगीत की दुनिया में अलग मुकाम हासिल किया. वहीं, काजी का करियर उतनी ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाया. दोनों के करियर की तुलना अक्सर होती है, लेकिन काजी का कहना है कि उन्हें अरिजीत की सफलता से जलन नहीं होती. वह अपने दोस्त की कामयाबी से खुश हैं. काजी ने यह भी माना कि शो के दौरान उनकी गायकी बहुत अच्छी नहीं थी. इसके बावजूद उनके आत्मविश्वास और दर्शकों के प्यार ने उन्हें विजेता बनाया.

अफगान जलेबी के म्यूजिक वीडियो में आए नजर
‘फेम गुरुकुल’ जीतने के बाद काजी ने मनोरंजन जगत में आगे बढ़ने की कोशिश की. वह साल 2015 में फिल्म ‘फैंटम’ के गाने ‘अफगान जलेबी’ के म्यूजिक वीडियो में भी नजर आए थे. इस गाने में कैटरीना कैफ दिखाई दी थीं. हालांकि, इसके बाद काजी लंबे समय तक एंटरटेनमेंट जगत में ज्यादा एक्टिव नजर नहीं आए.

अरिजीत से आज भी कायम है दोस्ती
करियर में अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने के बावजूद काजी और अरिजीत की दोस्ती आज भी कायम है. काजी ने बताया था कि जब उन्होंने अरिजीत का गाना ‘तुम ही हो’ सुना, तो उन्हें लगा कि अब उनके दोस्त की जिंदगी बदलने वाली है. उन्होंने तुरंत अरिजीत को फोन भी किया था. अब काजी के ‘बिग बॉस 20’ में आने पर अरिजीत ने उनका समर्थन किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर काजी को अपना ‘रॉकस्टार’ बताते हुए शो देखने की बात कही. दोनों की यह दोस्ती उनके करियर की तुलना से अलग एक खूबसूरत पहलू पेश करती है.

बिग बॉस 20 से काजी को नई पहचान की उम्मीद
सितंबर 2026 में ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा बने काजी तौकीर एक बार फिर दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं. इस बार उनका सामना गायकी की प्रतियोगिता से नहीं, बल्कि घर के रिश्तों, व्यवहार और गेम से है. अपने मजेदार अंदाज और अलग-अलग एक्सप्रेशन के कारण वह चर्चा में बने हुए हैं. करीब 21 साल बाद टीवी पर उनकी वापसी यह दिखाती है कि मनोरंजन की दुनिया में पुरानी पहचान को फिर से चमकाने का मौका मिल सकता है. अब देखना होगा कि ‘बिग बॉस 20’ काजी तौकीर के करियर को नई दिशा दे पाता है या नहीं.

ये भी पढ़ें: 

 



Source link

Related posts

Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!

‘जट्टा का छोरा’ आने से बदल गई Bigg Boss 20 की हवा, घरवालों के निशाने पर आया वाइल्ड कार्ड एंट्री?

Bigg Boss 20 : निरहुआ को लेकर आम्रपाली दुबे ने खोला राज, कहा- उनकी गर्लफ्रेंड्स तो…, Bigg-boss Hindi News