अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, युवक पर मुकदमा, National Hindi News


रामपुर। पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने का एक पति ने विरोध किया आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। शोर मचाने पर जब आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए तो पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बिलासपुर निवासी एक युवक ने साइबर थाने में शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी पत्नी की अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं। जब आईडी की जांच की तो सामने आया कि भोट थाना क्षेत्र के केशोंगली गांव निवासी लक्ष्मण सिंह उसकी पत्नी की फोटो-वीडियो प्रसारित कर रहा है।

पीड़ित ने जानकारी के बाद फोटो-वीडियो वायरल करने का विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपी ने उसकी बच्ची को उठा ले जाने तथा उसे और उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर लक्ष्मण सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।



Source link

Related posts

मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से बाहर निकाले गए राजपाल यादव, हुई बेइज्जती?

दो लकड़ियां, एक रस्सी और पानी का सफर… हमीरपुर में जुगाड़ की नाव से स्कूल पहुंचते हैं बच्चे, Video वायरल – hamirpur schoolchild makeshift boat two wooden planks rope video viral lcla

डोगेश भाई ने कर दिया फिल्म सूर्यवंशम का देसी रीमेक, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी – Dogs Recreat Sooryavansham Scene Netizens Reacted With Funny Comments And Says Kukurvansham Viral Video