‘असली रॉकस्टार उनकी बीवी’, काजी तौकीर की फैमिली ने बताया उनके 20 साल का स्ट्रगल, अरिजीत के साथ है बड़ा प्लान – bigg boss 20 fame qazi touqeer family on his 20 year struggle reveals new project with arijit singh


‘बिग बॉस 20’ के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट काजी तौकीर अपने इस शो से लोगों का दिल खूब जीत रहे हैं। काजी के बारे में उनकी फैमिली ने बताया है कि ‘फेम गुरुकुल’ के बाद 20 साल तक उन्होंने क्या किया और ‘बिग बॉस 20’ में आने से ठीक पहले वे क्या कर रहे थे। वहीं काजी के भाई ने कहा- उनकी पत्नी हमारे घर की असली रॉकस्टार हैं।

बिग बॉस 20 में काजी तौकीर के 20 साल स्ट्रगल
‘बिग बॉस 20’ के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट काजी तौकीर ने साल 2005 रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ जीता था और अब करीब 20 साल बाद इस रिएविटी शो में खूब छाए हैं। काजी कभी अपनी मस्ती से तो कभी शानदार आवाज में गाते हुए बड़ी आसानी से लोगों का दिल जीत रहे हैं। कई लोगों के मन में ये सवाल है कि इतना शानदार गानेवाले काजी तौकीर ‘फेम गुरुकुल’के बाद चमकने की बजाय वे गायब क्यों हो गए। अब उनकी फैमिली ने काजी की प्राइवेट लाइफ के बारे में बात की है।

हाल ही में, काजी की फैमिली ने सिंगर के सफर पर जानकारी शेयर की। उनके भाई तौसीफ ने ‘फिल्म विंडो’ से बातचीत में काजी को लेकर बताया कि वे एक्टर बनना चाहते थे और अरिजीत सिंह के साथ एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

असल जिंदगी में पेड़ों और जानवरों से बातें करते हैं

काजी इस वक्त ‘बिग बॉस 20’ में लोगों का खूब दिल जीत रहे हैं। काजी तौकीर जैसे ‘बिग बॉस’ में मस्ती करते दिखते हैं, वहीं असल जिंदगी में पेड़ों और जानवरों से बातें भी करते हैं। कहते हैं कि उन्हें लोगों को हंसाना बेहद पसंद है।

उनके चाचा ने कहा कि वे रियल लाइफ में भी बिल्कुल वैसे ही हैं

बताया जाता है कि कश्मीर के एक इन्फ्लुएंसर नईम राथर, काजी के घर कश्मीर पहुंचे और उन्होंने सिंगर के चाचा से ‘बिग बॉस 20’ में उनके परफॉर्मेंस पर बातें कीं। काजी की तारीफ करते हुए उनके चाचा ने कहा कि वे रियल लाइफ में भी बिल्कुल वैसे ही हैं। उन्होंने कहा, ‘शो में आप जिस काजी को देख रहे हैं, वह असल जिंदगी में भी ऐसे ही हैं। कभी पेड़ों से तो कभी जानवरों और अपने आस-पास के सभी लोगों से बातें करते हैं। बचपन से ही काज़ी ऐसे हैं। उन्हें लोगों को हंसाना अच्छा लगता है और जब दूसरे उनके चुटकुलों पर हंसते हैं तो वह बहुत खुश होते हैं।’

‘हम कश्मीरी हैं, हम सादा जीवन जीते हैं’

उनके चाचा ने कहा, ‘हम कश्मीरी हैं, हम सादा जीवन जीते हैं और उन सभी के आभारी हैं जो उनसे प्यार करते हैं। उन्होंने राजबाग के एक कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की है और फिर आगे की पढ़ाई अमर सिंह कॉलेज से की। काजी अच्छी तरह से पढ़े-लिखे हैं।’

‘काजी के रॉकस्टार बनने के पीछे एक लंबी कहानी है’

ये ‘बिग बॉस’ में पहले दिन से ही काजी ‘रॉकस्टार बेबी’ करते हुए नजर आ रहे हैं और इस बारे में बातें करते हुए चाचा ने बताया कि काजी ने बहुत स्ट्रगल किया है। उन्होंने विस्तार से बातें करते हुए कहा, ‘काजी के रॉकस्टार बनने के पीछे एक लंबी कहानी है, उन्होंने दिन-रात कड़ी मेहनत की है। 2005 में फेम गुरुकुल जीतने के बाद, उन्होंने विदेशों में कई शो किए, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, सिंगापुर आदि में परफॉर्म किया। वह कभी खाली नहीं बैठे। उनका स्ट्रगल रियल रहा है और उन्होंने जीवन में बहुत कुछ हासिल भी किया है। अगर दर्शक उनका साथ देते हैं, तो काजी जीतेंगे।’

काजी एक्टर बनना चाहते थे और अरिजीत सिंह के साथ कुछ बड़ा करने की प्लानिंग

‘उनकी पत्नी हमारे घर की असली रॉकस्टार हैं’

हाल ही में काजी के भाई तौफीक ने भी उनके बारे में बात की थी। उन्होंने ‘फिल्म विंडो’ से हुई बातचीत में बताया कि काजी की वाइफ उनकी ताकत रही हैं। उन्होंने कहा, ‘लोग काजी को बहुत प्यार कर रहे हैं। उनकी पत्नी हमारे घर की असली रॉकस्टार हैं। वह एक प्यारी लड़की हैं और काजी के लिए सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्हें काजी के साथ दुर्व्यवहार देखकर बहुत बुरा लगा। लेकिन हमें गर्व है कि काजी अपने दम पर आगे बढ़ रहे हैं। वह गुटबाजी करने वाले व्यक्ति नहीं हैं।’

लोग काजी को बहुत प्यार कर रहे हैं। उनकी पत्नी हमारे घर की असली रॉकस्टार हैं। वह एक प्यारी लड़की हैं और काजी के लिए सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्हें काजी के साथ दुर्व्यवहार देखकर बहुत बुरा लगा। लेकिन हमें गर्व है कि काजी अपने दम पर आगे बढ़ रहे हैं। वह गुटबाजी करने वाले व्यक्ति नहीं हैं।

तौफीक (काजी के भाई)

‘हम सभी अरिजीत को बहुत पसंद करते हैं’

उन्होंने काजी और अरिजीत सिंह के प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए कहा, ‘हम सभी अरिजीत को बहुत पसंद करते हैं, दोनों के बीच गहरी दोस्ती है। अरिजीत और काजी एक साथ एक प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। उन्होंने इस पर कुछ काम किया है, लेकिन असल काम अभी शुरू होना बाकी है। यह बहुत बड़ा और खूबसूरत प्रोजेक्ट होगा।’ तौसीफ ने यह भी बताया कि काजी एक्टर बनना चाहते थे।

19 साल की उम्र में उन्होंने फेम गुरुकुल जीता था

उन्होंने कहा, ‘काजी ने कभी काम करना नहीं छोड़ा। 19 साल की उम्र में उन्होंने फेम गुरुकुल जीता था। उन दिनों उन्हें जो शोहरत मिली, वो उस समय वायरल हुए जब लोगों को वायरल का मतलब ही नहीं पता था। वो एक्टर बनना चाहते थे लेकिन उनके कुछ प्रोजेक्ट अधूरे रह गए और इसमें उनके 2-3 साल बर्बाद हो गए। लेकिन काजी, अपने स्वभाव से बहुत दृढ़ इच्छाशक्ति वाले हैं। वो जुनूनी इंसान हैं और आसानी से उम्मीद नहीं छोड़ते।’

तौसीफ ने बताया ‘बिग बॉस 20’ से पहले क्या कर रहे थे काजी

तौसीफ ने काजी के बारे में बातें करते हुए बताया कि ने ‘बिग बॉस 20’ से पहले क्या कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘काजी लाइव शो करते थे और कश्मीर में रहते थे। वो दिल से एक एक्टर हैं। भले ही लोग उन्हें सिंगर कहते हों, लेकिन वो एक अच्छे एक्टर भी हैं। काजी बहुत आगे जाएंगे क्योंकि उन्हें जिस तरह का सपोर्ट मिल रहा है वो कमाल का है। हमने कभी उम्मीद नहीं की थी कि इतने सारे सेलेब्रिटी उनका साथ देंगे। काजी जरूर जीतेंगे।’

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।

विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।

अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।… और पढ़ें



Source link

Related posts

‘असली रॉकस्टार उनकी बीवी…’, अरिजीत सिंह संग नए प्रोजेक्ट पर बोले काजी तौकीर के भाई, 20 सालों का स्ट्रगल पर की बात, Bigg-boss Hindi News

‘बिग बॉस 20’ में दूसरे वाइल्डकार्ड बने नकुल ढुल कौन हैं?

Bigg Boss 20: ‘बॉस मीटर’ की रेस में शामिल हुए ये 5 कंटेस्टेंट्स, नॉमिनेशन से बाहर हुए ये घरवाले, Bigg-boss Hindi News