आइला सेम टू सेम! इतना मिलता जुलता है स्विटजरलैंड और कश्मीर: वैसी नदी, वैसे पहाड़, वैसी गाय और वैसा मौसम – kashmir have almost save river mountain cow and views vlogger shows try to spot difference


Switzerland-Kashmir Similar Beauty: स्विटजरलैंड और कश्मीर दोनों ही अपने आम में कम खूबसूरत नहीं है। मगर कश्मीर हमारा अपना है, इसलिए उसे देखने जाने के लिए किसी भारतवासी को कोई वीजा नहीं लगता। कश्मीर और स्विटरजरलैंड की तुलना देखकर आप समझेंगे कि दोनों किस हद तक एक जैसे दिखते हैं।

कश्मीर और स्विटजरलैंड की सुंदरता की तुलना
भारत का कश्मीर, स्विटजरलैंड से जरा भी कम नहीं है। यह इंटरनेट पर वायरल सुमिता और रियाश्री की वीडियो से पता लगता है। यह दोनों ट्रैवल कपल है, जो इंस्टाग्राम पर टेक ऑफ टेल्स नाम का हैंडल चलाते हैं। जिस पर वो अपने घूमने के वीडियो डालते हैं। इस बार उनका स्विटजरलैंड और कश्मीर घूमने का वीडियो वायरल है। जिस पर अब यूजर्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

स्वर्ग के 2 छोटे टुकड़े!

टेक ऑफ टेल्स हैंडल पर कपल ने अपनी भावनाएं लिखती है कि दो जगहें। दो देश। हजोरों किलोमीटर दूर। फिर भी, ये दोनों किसी स्वर्ग के एक ही छोटे से टुकड़े जैसे लगे। एक स्विट्जरलैंड के आल्प्स पहाड़ों के बीच और दूसरी, भारत के कश्मीर के एक बेहद खूबसूरत कोने में छिपी हुई। सच कहें तो, हमें यकीन ही नहीं हुआ कि ये दोनों जगहें एक-दूसरे से कितनी मिलती-जुलती थीं।

पहाड़ों के बीच बहता फिरोजी-नीला पानी, देवदार के पेड़ों से ढकी पहाड़ियों तक फैले हरे-भरे मैदान, दूर बर्फ से ढकी चोटियां, और सनसेट का नजारा—ऐसा लगता था मानो कोई पेंटिंग हो।

ट्रेन का सफर-पोस्टकार्ड का नजारा!

रियाश्री लिखती है कि यहां ट्रेन का सफर भी किसी पोस्टकार्ड के नजारे जैसा लग रहा था। स्विट्जरलैंड में कई बार ऐसा हुआ कि वहां के नजारों को देखकर हमें तुरंत गुरेज घाटी (कश्मीर) की याद आ गई। कपल बताते हैं कि कई बार, जब हमने कश्मीर के अपने वीडियो देखे, तो सोचा- अरे, क्या हमने बिल्कुल ऐसा ही नजारा स्विट्जरलैंड में भी नहीं देखा था?

यह कितनी कमाल की बात है कि इतनी दूर स्थित दो अलग-अलग जगहें आपको बिल्कुल एक जैसा जादू महसूस करा सकती हैं! एक ऐसी जगह है जहां जाने का सपना दुनिया भर के लोग देखते हैं, जबकि दूसरी हमारे अपने ही देश में छिपा एक ऐसा अनमोल रत्न है, जो उतना ही प्यार पाने का हकदार है।

समझ नहीं पा रहे क्या बेहतर है?

​
​ट्रैवल कपल लिखते हैं कि इन दोनों जगहों का अनुभव लेने के बाद, हम सच में यह नहीं चुन पाए कि हमें कौन सी ज्यादा पसंद आई। क्योंकि कभी-कभी, अपने सपनों की खूबसूरती को खोजने के लिए आपको दुनिया के दूसरे कोने तक जाने की जरूरत नहीं होती। स्विट्जरलैंड और गुरेज घाटी।क्या आप झंडों को देखे बिना बता सकते हैं कि कौन सी जगह कहां की है?

कश्मीर हमारा ज्यादा सुंदर है!

कश्मीर को लेकर कमेंट सेक्शन में लोग प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं। साथ ही, स्विटरजरलैंड को भी खूबसूरत बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि कश्मीर एक ऐसी खूबसूरती है जिसे अभी तक देखा-परखा नहीं गया है! दूसरे यूजर ने लिखा कि दोनों देशों की सुंदरता एक जैसी है, फिर भी एक देश में बुनियादी ढांचा अच्छी तरह से विकसित और व्यवस्थित है, जबकि दूसरे देश अभी विकास कर रहा है।

लेखक के बारे मेंप्रखर पाण्डेयप्रखर पाण्डेय नवभारतटाइम्स.कॉम में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं और पिछले 3.5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वायरल जर्नलिज्म में विशेषज्ञता रखने वाले प्रखर ने अब तक 3100 से अधिक लेख लिखे हैं। वह सोशल मीडिया की दुनिया (Instagram, X/Twitter, Reddit, Threads और Facebook) की नब्ज पहचानने में माहिर हैं। प्रखर की विशेषता केवल ट्रेंड्स को पकड़ना ही नहीं, बल्कि इंडियन रेलवे और ट्रेन यात्राओं से जुड़ी ऐसी ‘फ्रेश’ और ‘यूनिक’ खबरें सामने लाना है, जो सीधे आम आदमी के जीवन को प्रभावित करती हैं।प्रखर मानते हैं कि ‘वायरल’ होने का अर्थ केवल सनसनी फैलाना नहीं, बल्कि कंटेंट की गहराई और उसकी प्रमाणिकता सुनिश्चित करना है। यही कारण है कि वे किसी भी सोशल मीडिया स्टोरी को पब्लिश करने से पहले मूल सोर्स या पोस्ट करने वाले व्यक्ति से संपर्क कर उसकी सत्यता की जांच करते हैं। साल 2025 में उनके द्वारा कवर की गई ‘ढाबे पर फौजियों’ की कहानी इसका प्रमाण है, जिसने न केवल लोगों को दिल जीता, बल्कि अपनी विश्वसनीयता के कारण सोशल मीडिया पर व्यापक सराहना भी पाई।एक Gen-Z लेखक होने के नाते प्रखर को आज की युवा पीढ़ी की पसंद और डिजिटल व्यवहार की गहरी समझ है। वे वायरल कंटेंट के ‘हल्केपन’ को कम करने के लिए उसमें मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक सीख को पिरोते हैं, ताकि पाठक केवल खबर न पढ़ें, बल्कि उससे जुड़ाव महसूस करें। मनोरंजन, खेल और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर उनकी पैनी नजर उनके लेखों को अधिक सूचनात्मक और ट्रेंडी बनाती है।शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो प्रखर ने फिल्म सिटी स्थित गुलशन कुमार जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन इंस्टीट्यूट (नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त) से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में BA किया है। इसके अलावा, उन्होंने प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय, प्रयागराज से राजनीति विज्ञान में MA की डिग्री हासिल की है। यह शैक्षणिक आधार उन्हें खबरों को राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से समझने में मदद करता है।नवभारत टाइम्स के साथ जुड़ने से पहले, प्रखर ने करीब पौने दो साल जागरण.कॉम में अपना योगदान दिया था, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स, एस्ट्रो और लाइफस्टाइल जैसी विभिन्न बीट्स पर हजारों वेब स्टोरीज कवर कीं। प्रखर का उद्देश्य जटिल से जटिल खबर को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है, ताकि वह हर आम आदमी के लिए उपयोगी साबित हो सके।… और पढ़ें





Source link

Related posts

एयरपोर्ट पर ‘रामायण’ के ‘राम’ संग ‘रावण’ की हुई एंट्री, रणबीर-यश का वीडियो वायरल

DJ के ‘कच्चा बादाम’ बजाने पर बौखलाईं अंजलि अरोड़ा, दे डाली धमकी, मचा बवाल – Anjali Arora Angry Over Dj Play Kacha Badam Song Kanpur Event Viral Video tmovg

‘पहुंचा कैसे…’ नोएडा एथॉरिटी पार्किंग की 7वीं मंजिल की छत पर थार लेकर पहुंचा युवक, सामने आया वीडियो