आगरा में सुबह धुंध छाई, विजिबिलिटी कम: हाईवे पर गाड़ियों की रफ्तार थमी, जानिए मौसम अपडेट – Agra Weather Update


2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आगरा में नवंबर के आखिरी सप्ताह में ठंड का असर बढ़ने लगा है। शुक्रवार सुबह शहर में धुंध छाई रही। सुबह 7:30 बजे तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, कुछ देर बाद धुंध के बीच हल्की धूप निकलने की संभावना है। दिन में मौसम साफ रहने से राहत मिलेगी, लेकिन सुबह और रात में ठंड ज्यादा महसूस हो रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 1 दिसंबर तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रह सकता है। इस दौरान बारिश के आसार नहीं हैं। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में रात की ठंड और बढ़ सकती है।

सुबह 7:30 करीब 13 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

सुबह धुंध, दोपहर में निकल सकती है धूप

शुक्रवार सुबह शहर के कई इलाकों में धुंध छाई रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दोपहर में धुंध के बीच हल्की धूप निकल सकती है। 1 दिसंबर तक सुबह धुंध और दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। फिलहाल बारिश या बूंदाबांदी की संभावना नहीं है।

दिन और रात के तापमान में बढ़ रहा अंतर

मौसम में बदलाव के साथ दिन और रात के तापमान में अंतर बना हुआ है। बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट आई।

मंगलवार को रात का तापमान 11.9 डिग्री था, जो बुधवार को घटकर 11.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे रात में ठंड बढ़ने का अंदाजा लगाया जा सकता है।

नवंबर में सामान्य से 59% कम हुई बारिश

आगरा में नवंबर के दौरान बारिश का आंकड़ा सामान्य से काफी कम रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 से 25 नवंबर तक सामान्य बारिश 21.7 मिमी होनी चाहिए थी, लेकिन इस दौरान सिर्फ 8.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। यानी सामान्य से करीब 59 प्रतिशत कम बारिश हुई।

इससे पहले 29 और 30 अक्टूबर को हुई बूंदाबांदी से बारिश के आंकड़े में कुछ सुधार हुआ था, लेकिन कमी अब भी बनी हुई है।

सुबह ठंड महसूस हो रही थी।

मानसून में सामान्य से सिर्फ 1% कम बारिश

आगरा में 1 जून से 30 सितंबर तक चले मानसून सीजन में कुल 527.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि सामान्य बारिश का आंकड़ा 530.3 मिमी था। इस तरह पूरे मानसून सीजन में सामान्य से सिर्फ 3.1 मिमी यानी करीब 1 प्रतिशत कम बारिश हुई।

हालांकि, पूरे सीजन में बारिश एक जैसी नहीं रही। कुछ दिनों में तेज बारिश हुई, जबकि कई दिनों तक मौसम सूखा रहा। मानसून के बाद अक्टूबर और नवंबर में बारिश की कमी दर्ज की गई।



Source link

Related posts

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: राजा मर्डर केस- पत्नी सोनम गिरफ्तार; ठाणे में ट्रेन से गिरकर 4 की मौत; अमेरिकी एयरपोर्ट पर भारतीय को पटका, हथकड़ी में इंडिया भेजा – Dainik Bhaskar Morning News Brief; Raja Sonam Raghuvanshi

शहर का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री पर, आज और बढ़ेगी ठंड, सुबह छा रहा कोहरा

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: 48 घंटे में 21 कोरोना पेशेंट की मौत; तेजप्रताप बोले- मुझे तेजस्वी से अलग करने की साजिश; IPL फाइनल बेंगलुरु Vs पंजाब – Dainik Bhaskar Morning News Brief; Coronavirus Cases