आगरा में सुबह धुंध, रात में बढ़ने लगी ठंड: अगले 4 दिन तक छाई रहेगी धुंध, कोहरा भी रहेगा; 14 डिग्री पहुंचा तापमान – Agra Weather Update


आगरा में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मंगलवार सुबह से ही शहर में हल्की धुंध छाई रही। सुबह ठंड का असर भी बढ़ गया है। सुबह 7 बजे तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप निकलने के बावजूद धुंध का असर बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में धूप निकलने

.

मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक सुबह धुंध या हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। 17 नवंबर तक सुबह धुंध रहने और दोपहर में धूप निकलने की संभावना है। 18 और 19 नवंबर को भी सुबह हल्का कोहरा या धुंध रह सकती है। 20 नवंबर से मौसम साफ होने के आसार हैं।

इस दौरान बारिश या बूंदाबांदी की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

सुबह हो रही ठंड दिन में बढ़ेगा तापमान

दिन में धूप से बढ़ रहा पारा, रात में गिरावट

सूरज की लुकाछिपी के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। दिन में धूप निकलने से गर्माहट बनी हुई है, जबकि रात के तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम था। सोमवार सुबह सापेक्षिक नमी 90% और शाम को 59% दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में बारिश नहीं हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

नवंबर में सामान्य से 54% कम बारिश

मानसून के बाद 29 और 30 अक्टूबर को हुई बूंदाबांदी से बारिश के आंकड़ों में कुछ सुधार हुआ था, लेकिन कमी अब भी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 11 नवंबर के बीच आगरा में सामान्य तौर पर 19.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन सिर्फ 8.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह सामान्य से करीब 54% कम है।

सुबह के समय धूप के साथ महसूस हो रहीठंड

मानसून सीजन में सामान्य के करीब हुई बारिश

आगरा में 1 जून से 30 सितंबर तक चले मानसून सीजन में कुल 527.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस अवधि में सामान्य बारिश का आंकड़ा 530.3 मिमी था। यानी पूरे मानसून सीजन में सामान्य से सिर्फ 3.1 मिमी यानी करीब 1% कम बारिश हुई।

हालांकि, मानसून के दौरान बारिश का वितरण असमान रहा। कुछ दिनों में तेज बारिश हुई तो कई दिनों तक बारिश कम रही। यही वजह है कि मानसून सीजन में बारिश का आंकड़ा सामान्य के करीब रहा, लेकिन अक्टूबर और नवंबर में बारिश की कमी दर्ज की गई।



Source link

Related posts

Top 10 News Headlines in Hindi Today | ABP News Headlines from 23 May 2026: सुबह की शुरुआत एबीपी न्यूज़ की खबरों के साथ, पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: मोदी ने फ्रांस में सावरकर को याद किया; SC बोला- फ्रीबीज से परजीवियों की जमात बनी; ट्रम्प ने पुतिन-जेलेंस्की से बात की – Dainik Bhaskar Morning News Brief; Kerala College Ragging

Moga Latest News: रैली से कुछ घंटे पहले 70 साल के बुजुर्ग की हत्या