आजमगढ़ के भाजपा कार्यालय में जिला प्रभारी के सामने ही जिलाध्यक्ष और भाजपा नेता भ‍िड़ गए, हंगामा हो रहा वायरल


जागरण संवाददाता, आजमगढ़। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, एमएलसी एवं जिला प्रभारी डा. धर्मेंद्र सिंह के सामने ही भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ज्ञानू के बीच कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की हो गई। दोनो के बीच धक्का-मुक्की के दौरान हंगामा होते ही कार्यालय में मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में हलचल मच गई।

कार्यालय में मौजूद भाजपा नेताओं ने जिलाध्यक्ष और ज्ञानेंद्र सिंह को समझाकर शांत करा दिया। इसके बाद ज्ञानेंद्र सिंह बैठक में शामिल नहीं हुए और उठकर चले गए। बाद में जिला प्रभारी ने जिलाध्यक्ष और पार्टी के पूर्व प्रत्याशियों के साथ बंद कमरे में बैठक की। बैठक करीब पौन घंटा तक चली, इस दौरान कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं में हलचल की स्थिति बनी रही।

बैठक के बाद जिला प्रभारी की गाड़ी में बैठकर जिलाध्यक्ष भी निकल गए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय पुलिस बल के साथ भाजपा कार्यालय पर मौजूद रहे। प्रधानमंत्री सेवा संकल्प यात्रा के तहत सात अक्टूबर को जिले में सेवा ज्योति यात्रा निकालने को लेकर कार्यालय के ऊपरी तल के हाल में पूर्व प्रत्याशियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक हो रही थी।

इसी दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष और ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू के बीच विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि देखते ही देखते दोनों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। इसके बाद मौजूद जिला प्रभारी एवं अन्य नेताओं ने दोनों लोगों को शांत कराया। इसके बाद ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू कार्यालय से चले गए।

इसके बाद जिला प्रभारी और जिलाध्यक्ष ने निचले तल पर एक बंद कमरे में कुछ पूर्व प्रत्याशियों और पदाधिकारियों के साथ सात अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर बैठक की। जिला प्रभारी ने बताया कि सात अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर संगठनात्मक बैठक थी, इसमें तय विषय पर बोलना था। अनावश्यक बोलने पर जिलाध्यक्ष ने मना किया, कोई विवाद नहीं हुआ है।

ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने बताया कि जिला प्रभारी डा. धर्मेंद्र सिंह बोलने के बाद हट गए थे। हम अपनी बात कहने के लिए जिला प्रभारी से पांच मिनट का समय मांगने लगे, इसी का विरोध जिलाध्यक्ष करने लगे। बताया कि हाथापाई जैसी घटना नहीं हुई है, सिर्फ बकझक हुआ है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर जो वीडियो प्रचलित है, वह गलत है। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बैठाने के दौरान कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी घटना का गलत वीडियो बनाकर प्रचलित किया गया है।



Source link

Related posts

जयपुर: क्लास में छात्र पर टीचर ने बरसाए थप्पड़… VIDEO वायरल होते ही सड़कों पर उतरे स्टूडेंट्स – jaipur kalam academy student beating video viral teacher dismissal protest ntc pvp

पिंक कुर्ते में लड़की ने ‘राधा’ गाने पर किया धुआंधार डांस, वीडियो इंटरनेट पर वायरल

Jaipur Kalam Academy Student Beating Case