आठ दिन से खाली हाथ चंद घंटों में हाफ एनकाउंटर करने वाली UP Police, नेपाल में रिक्शे पर घूम रही श्रद्धा दुबे; Video Viral


डिजिटल डेस्क, लखनऊ : राजधानी लखनऊ के करोड़पति व्यवसायी शिवा शर्मा की नौ अक्टूबर को मौत में मुख्य आरोपित उनकी लिव-इन पार्टनर मॉडल श्रद्धा दुबे लखनऊ की जांबाज पुलिस को हफ्ते भर से गच्चा दे रही है। किसी भी घटना के चंद घंटों में हाफ एनकाउंटर करने में माहिर लखनऊ पुलिस नेपाल में रिक्शे पर बैठकर घूम रही हत्या की मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे को नहीं ढूंढ पा रही है।

उत्तर प्रदेश पुलिस अत्याधुनिक संसाधनों से लैस है और इसे प्रकार से साइबर क्राइम को भी चुटकी में हल करने की महारत हासिल है, लेकिन हत्या की मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे के 12 घंटे में वायरल तीन वीडियो संदेशों का सोर्स नहीं हासिल कर सकी।

श्रद्धा दुबे की कार बहराइच में पार्क की गई है और वो नेपाल में आराम से कभी ई-रिक्शा तो कभी साइकिल रिक्शा पर टहल रही है। उसके वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, लेकिन यूपी की हाईटेक पुलिस खाली हाथ है। हत्या की आरोपित मॉडल तो लखनऊ की जांबाज पुलिस को गच्चा देकर हफ्ते भर से इधर से उधर घूम रही है…। लखनऊ से आराम से बहराइच होकर नेपाल भाग गई। इसके बाद दे दना दन वीडियो पर वीडियो पोस्ट कर रही है। 

एक और वीडियो आया सामने

नेपाल  सीमा पर श्रद्धा दुबे और साथियों का नया वीडियो सामने आया। लखनऊ में मर्सडीज और BMW से नीचे पैर नहीं रखने वाली श्रद्धा दुबे आजकल नेपाल में रिक्शे पर बैठकर इधर उधर भाग रही है। श्रद्धा दुबे नेपाल सीमा पर रिक्शे में बैठी नजर आई है। वीडियो में श्रद्धा के साथ उसकी बहन रश्मि और दो अन्य साथी भी दिखाई दे रहे हैं।  वीडियो 10 अक्टूबर की सुबह करीब 6:30 बजे का बताया जा रहा है। शिवा शर्मा की नौ अक्टूबर को मौत के बाद श्रद्धा दुबे के दस से नेपाल में मौजूदगी का अहम सुराग मिल रहे हैं।

माना जा रहा है कि अब नए वीडियो से श्रद्धा और उसके साथियों की गतिविधियों की जांच को दिशा मिल सकती है। नेपाल में किन-किन जगहों पर पहुंचे श्रद्धा और उसके साथी इसकी पड़ताल जारी है। वीडियो की तारीख, स्थान और उसमें दिख रहे लोगों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि अहम होगी।

नेपाल सीमा पर लखनऊ पुलिस की चार टीमें

शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे की तलाश में लखनऊ पुलिस की चार टीमें भारत-नेपाल सीमा पर डेरा डाले हुए हैं। जांच एजेंसियों को श्रद्धा की आखिरी लोकेशन नेपाल के दांग जिले के भालुवांग इलाके में मिली थी। वह बहन रश्मि और दो अन्य साथियों के साथ नेपाल पहुंची थी। भारतीय मोबाइल नंबर बंद होने के बाद पुलिस नेपाली सिम के जरिए उसकी तलाश में जुटी है। नेपाली पुलिस के सहयोग से संभावित ठिकानों और रास्तों की जांच की जा रही है।



Source link

Related posts

Hapur News: पेट्रोल पंप कर्मियों का मारपीट करने का वीडियो हुआ वायरल, Hapur Hindi News

Siddharthnagar News:छेड़खानी के आरोप में रेडियोलॉजिस्ट की पिटाई का वीडियो वायरल – Siddharthnagar News: Video Of A Radiologist Being Beaten Over Allegations Of Molestation Goes Viral

Rajasthan Politics: ‘आधा-अधूरा Video Viral कर रहे’, पाक वाले बयान पर Madan Rathore की सफाई