आमेट उपखंड और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से मौसम बदल रहा है। आसमान में हल्के बादल छाए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
.
बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को यह 29 डिग्री था। न्यूनतम तापमान गिरकर 9 डिग्री पर पहुंच गया।
गुरुवार सुबह से बादल आते-जाते रहे और ठंडी हवाएं चलीं। मौसम में बदलाव के साथ ठंड का असर बढ़ने लगा है।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है।