नई दिल्ली:
हॉलीवुड मूवी अवेंजर्स डूम्सडे को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज है. इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियतों में से एक हैं हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर (RDJ), जिन्होंने कभी आयरन मैन बनकर दुनिया भर के दर्शकों का दिल जीता था. अब वही अभिनेता मार्वल की दुनिया में डॉक्टर डूम बनकर आ रहे हैं. सुपरहीरो से सुपरविलेन बनने का उनका यही सफर फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी बनी हुई है. तभी तो 4600 करोड़ के प्रोडक्शन बजट और 23 से ज्यादा सुपरहीरो वाली फिल्म ने रिलीज से पहले ही 100 मिलियन डॉलर कमा लिए हैं. बता दें कि हॉलीवुड स्टार RDJ की उम्र 61 साल है.
आयरन मैन से डॉक्टर डूम तक का सफर
रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने 2008 में रिलीज हुई फिल्म आयरन मैन से मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की शुरुआत करने में अहम भूमिका निभाई थी. टोनी स्टार्क के किरदार में उनका स्वैग और कॉमेडी दर्शकों को खूब पसंद आया. इसके बाद वह द अवेंजर्स, अवेंजर्स ऐज ऑफ अल्ट्रॉन, अवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर और अ एंडगेम जैसी फिल्मों का महत्वपूर्ण हिस्सा बने.
यह भी पढ़ें | 4600 करोड़ की फिल्म के विलेन का नया पोस्टर रिलीज, तीन चुड़ैल साथ में लाया डूम, 23 सुपरहीरो को देगा टक्कर
2019 में आई अवेंजर्स एंडगेम में टोनी स्टार्क की कहानी ने उस समय इमोशनल मोड़ ले लिया था, जब टोनी ने दुनिया को बचाने के लिए खुिद की कुर्बानी दे दी थी. ऐसे में रॉबर्ट डाउनी जूनियर की मार्वल में वापसी अपने आप में बड़ी खबर है. हालांकि, इस बार वह टोनी स्टार्क या आयरन मैन नहीं, बल्कि विक्टर वॉन डूम यानी डॉक्टर डूम की भूमिका निभा रहे हैं.
कौन है ये डॉक्टर डूम?
मार्वल कॉमिक्स में डॉक्टर डूम का पूरा नाम विक्टर वॉन डूम है. वो बहुत ही इंटेलीजेंट साइंटिस्ट और लातवेरिया का शासक है. उसकी पहचान तकनीकी ज्ञान, रहस्यमय व्यक्तित्व और शक्तिशाली विरोधी के रूप में रही है. कॉमिक्स में उसका फैंटास्टिक फोर के साथ पुराना संघर्ष भी है. फिल्म में डॉक्टर डूम की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण होगी, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. लेकिन मार्वल ने जिस तरह अवेंजर्स, फैंटास्टिक फोर और एक्स-मेन के किरदारों को एक साथ लाने की तैयारी की है, उससे यह साफ है कि इस बार कहानी का दायरा काफी बड़ा होने वाला है.
कब रिलीज होगी अवेंजर्स डूम्सडे?
एंथनी और जो रूसो के निर्देशन में बनी अवेंजर्स डूम्सडे की अमेरिकी सिनेमाघरों में रिलीज डेट 18 दिसंबर 2026 निर्धारित है. हालांकि बताया जा रहा है कि भारत समेत कई देशों में ये फिल्म अमेरिका से एक दिन पहले रिलीज हो सकती है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. फिल्म में क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल और कई अन्य कलाकार भी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें | 4600 करोड़ बजट वाली 23 सुपरहीरो की फिल्म से पहले क्यों देखना जरूरी है एवेंजर्स एंडगेम एनकोर
वैसे भी रॉबर्ट डाउनी जूनियर एमसीयू के सबसे पावरफुल सदस्य हैं. वही हैं जिनकी वजह से अवेंजर्स दुनियाभर में फेमस हुए और अब डॉक्टर डूम ननने के बाद तो फैन्स में उनकी दीवानगी सब के सिर चढ़कर बोल रही है. आपको क्या लगता है RDJ के बिना एमसीयू अधूरा है?