आरोग्य मेला :बारिश के बाद वायरल संक्रमण के मरीज बढ़े – Health Fair: Rise In Viral Infection Patients After Rains


बस्ती। बारिश के बाद मौसम में आए बदलाव से वायरल संक्रमण के मरीज बढ़ गए हैं। रविवार को जिले की 39 पीएचसी पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 1546 मरीज पहुंचे। इनमें बुखार, सर्दी-जुकाम और खांसी के मरीज अधिक रहे। कई केंद्रों पर एलोपैथ चिकित्सकों की कमी के कारण आयुष चिकित्सकों ने ओपीडी संभाली।

नगरीय पीएचसी बरदहिया में 62 मरीज पहुंचे। चिकित्सक डॉ. इंद्रावती ने बताया कि अधिकांश मरीज वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम और खांसी से पीड़ित थे। पीएचसी नरहरिया में डॉ. आरपी सिंह ने 57 मरीजों को परामर्श दिया। यहां वायरल संक्रमण के साथ नाक बहने और खुजली की शिकायत वाले मरीज भी पहुंचे।

मुंडेरवा सीएचसी में 17 मरीजों का उपचार किया गया। डॉ. अंकुर शुक्ल ने बताया कि बारिश के बाद तापमान में गिरावट से सुबह और देर रात ठंड बढ़ गई है। इससे डायरिया और त्वचा संबंधी समस्याओं के मरीज भी आ रहे हैं। पीएचसी ओड़वारा में डॉ. यशी श्रीवास्तव ने 19 मरीजों को परामर्श दिया। यहां मौसमी बुखार, सर्दी-जुकाम और त्वचा रोग के मरीज अधिक रहे।

—–

तीन पीएचसी पर 119 मरीज पहुंचे

भानपुर संवाद के अनुसार क्षेत्र की तीन पीएचसी पर आयोजित स्वास्थ्य मेले में 119 मरीजों की जांच और उपचार किया गया। पीएचसी सगरा में आयुष चिकित्सक डॉ. वृजनंदन मोदनवाल ने 52 मरीजों को परामर्श दिया। एलटी और एलए की तैनाती न होने से यहां मरीजों की जांच नहीं हो सकी। पीएचसी परसाकुतुब में डॉ. अजय कुमार सिंह ने 39 मरीजों को देखा। एलटी दीप नारायण ने रक्त की जांच की। पीएचसी करहमिया में 28 मरीज पहुंचे। यहां भी एलटी और एलए न होने से जांच नहीं हो सकी।

——

बहादुरपुर में 38 मरीजों का उपचार

कलवारी संवाद के अनुसार सीएचसी बहादुरपुर में जन आरोग्य मेले में 38 मरीजों का उपचार किया गया। डॉ. पवन कुमार ने बताया कि बुखार, सर्दी-खांसी, पेट दर्द, रक्तचाप, त्वचा रोग और हड्डियों में दर्द की शिकायत वाले मरीज अधिक रहे। बारिश के बाद रविवार को धूप निकलने से मरीजों की संख्या बढ़ी। फार्मासिस्ट जितेंद्र नारायण समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सहयोग किया।

——

बभनान में 95 मरीज पहुंचे

बभनान संवाद के अनुसार पीएचसी बभनान में हलुवा बाजार पीएचसी के चिकित्सक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने 95 मरीजों की जांच की। अधिकांश मरीज सर्दी-जुकाम, खांसी और नाक बहने की शिकायत लेकर पहुंचे। पेट दर्द और खुजली के मरीज भी आए। यहां महिला चिकित्सक की तैनाती नहीं है। फार्मासिस्ट आशुतोष कुमार शुक्ला ने मरीजों को दवाएं दीं।

————–

बनकटी में आठ मरीज पहुंचे

बनकटी संवाद के अनुसार पीएचसी बनकटी में मरीजों की संख्या कम रही। यहां आठ मरीज आए, जिनको डॉ. अहमद रजा खान ने परामर्श दिया। मेला में अधिकांश मरीज सर्दी-जुकाम व बुखार, पेट में दर्द के रहे। फर्मासिस्ट पीसी पांडेय, एलटी सुबास ने सहयोग किया।



Source link

Related posts

Supaul ICDS Office Bribe Video Viral

थप्पड़ पे थप्पड़… फिर एक-दूसरे के बाल नोचने लगे महिला और ऑटो ड्राइवर, किराए को लेकर सड़क पर मचा बवाल, देखें वीडियो

Helicopter Emergency Landing | Viral news