‘इंदिरा नगर के फुटपाथों की मरम्मत हो गई…’ कनाडाई व्लॉगर ने बेंगलुरु में बनाए अपने वीडियो को लेकर किया दावा


कनाडाई व्लॉगर कैलेब फ्रीसेन (Caleb Friesen) ने हाल ही में दावा किया है कि उनके वायरल वीडियो के बाद इंदिरा नगर इलाके के क्षतिग्रस्त फुटपाथों की मरम्मत कर दी गई है। फ्रीसेन, जो बेंगलुरु में रह रहे हैं, नियमित रूप से शहर की इंफ्रास्ट्रक्चर समस्याओं पर वीडियो बनाते रहते हैं। उनके ताजा वीडियो में इंदिरा नगर की 12वीं मेन रोड पर टूटे-फूटे फुटपाथ, मलबे के ढेर और बड़े गड्ढे दिखाए गए थे, जिसके बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की।

एक्स पर शेयर की गई पोस्ट

इस पोस्ट को एक्स पर @caleb_friesen नामक हैंडल से शेयर किया गया है। फ्रीसेन ने वीडियो में इंदिरा नगर के फुटपाथों की हालत को “पैथेटिक” बताया। वे सड़क पर चलते हुए टूटे हुए स्लैब, मलबा और कचरे से भरे गड्ढे दिखाते हुए कहते हैं, “बेंगलुरु भारत का एक महत्वपूर्ण शहर है। यह देश की टेक कैपिटल्स में से एक है। फिर भी इस टेक कैपिटल के सेंट्रल हब में, जहां कई स्टार्टअप्स और वेंचर कैपिटल फर्म स्थित हैं, फुटपाथ ऐसे हैं। यह दयनीय है।” उन्होंने कहा कि किसी भी अन्य देश में ऐसे फुटपाथ अस्वीकार्य माने जाएंगे। 

वीडियो में बोले थे फ्रीसेन

वीडियो में फ्रीसेन ने बताया कि कुछ हिस्से अच्छे हैं, लेकिन क्षतिग्रस्त हिस्से पूरे अनुभव को खराब कर देते हैं। उन्होंने पूछा कि मलबा इतने दिनों तक फुटपाथ पर क्यों पड़ा रहा। यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से फैला और हजारों लोगों ने देखा। कई यूजर्स ने सहमति जताई कि बेंगलुरु को बेहतर पैदल यात्री इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत है। कुछ ने कहा कि यह समस्या सिर्फ इंदिरा नगर तक सीमित नहीं, बल्कि कई भारतीय शहरों में आम है।

फ्रीसेन ने पोस्ट किया अपडेट 

वीडियो वायरल होने के कुछ ही समय बाद फ्रीसेन ने अपडेट शेयर किया। उन्होंने बताया कि वीडियो में दिखाए गए कुछ स्थानों की मरम्मत हो चुकी है और अगले दिन और काम होने वाला है। उन्होंने लिखा, “ग्रेट न्यूज! इस वीडियो में हाइलाइट किए गए कुछ स्पॉट्स आज फिक्स हो गए। कल और काम होगा। मैं बेंगलुरु में नहीं हूं, लेकिन @Virendra0698 कल सुबह 10 बजे 12वीं मेन पर होंगे, साथ में एरिया इंस्पेक्टर विजय हरिदास भी, जिन्होंने इन त्वरित सुधारों को संभव बनाया।”  

व्लॉगर ने पहले भी बनाए हैं वीडियो

फ्रीसेन पहले भी बेंगलुरु के फुटपाथ मुद्दों पर वीडियो बना चुके हैं। एक मौके पर डोमलुर से इंदिरा नगर तक के लंबे समय से उपेक्षित फुटपाथ पर उनके वीडियो के बाद एक हफ्ते में मरम्मत हो गई थी, जो करीब 20 साल से बंद पड़ा था। स्थानीय नागरिक समूहों और बीबीएमपी अधिकारियों ने मिलकर काम किया था। उस समय भी उन्होंने प्रशासन और स्वयंसेवकों का आभार जताया था। इस बार भी स्थानीय अधिकारियों की त्वरित प्रतिक्रिया देखने को मिली। फ्रीसेन ने एरिया इंस्पेक्टर विजय हरिदास की विशेष सराहना की। बेंगलुरु में फुटपाथ लंबे समय से चर्चा का विषय रहे हैं। टूटे स्लैब, अतिक्रमण, गड्ढे और कचरा पैदल चलने वालों के लिए खतरा बनते हैं। इंदिरा नगर जैसे अपस्केल इलाके में भी ऐसी समस्याएं नागरिकों को निराश करती हैं। 


गौरतलब है कि, इससे पहले बेंगलुरु में बारिश से बेहाल लोगों की समस्याओं के वीडियो वायरल हो चुके हैं। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –

‘बेंगलुरु के इंदिरानगर के आगे पुराने यूरोपीय शहर भी फीके हैं…’ शख्स ने खूबसूरती के साथ खूबियां भी गिनाईं





Source link

Related posts

वाराणसी पुलिस दावा ग़लत; डांसर्स को रिकॉर्ड करते पुलिसकर्मियों का वायरल वीडियो असली है

Garba Partner Scam; Navratri 2026 Rent A Garba Partner Viral Trend Alert

अमेरिकी पति ने दिखाया चेकआउट के बाद भारतीय पत्नी होटल से कैसे निकली, देखकर हैरत में पड़ गए यूजर्स; Video