रवि तेजा की फिल्म ‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया है. फिल्म ओटीटी पर आने के बाद भी बंपर कमाई की. फिल्म ने एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बनाए. इसने रिलीज के कुछ ही दिनों में 2026 की तेलुगु की हाईएस्ट ग्रॉसिग फिल्मों में भी जगह बना ली थी. ऐसे में अब इसका क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ चुका है.
तेलुगु फिल्म ‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा प्रदर्शन किया और अब ये थिएटर से उतरने से पहले ही 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म और तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर मूवी भी बन चुकी है. चलिए बताते हैं फिल्म ने जाते-जाते क्या रिकॉर्ड्स बना डाले हैं.
‘इरुमुडी’ का क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘इरुमुडी’ का क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बंपर रहा. कोईमोई के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 15.3 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, क्लोजिंग कलेक्शन में फिल्म ने इंडिया में 194.27 करोड़ का कारोबार कर लिया है. जबकि इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 229.24 करोड़ है. फिल्म ने ओवरसीज में भी अच्छा खासा बिजनेस किया. इसने 22.45 करोड़ बिजनेस कर लिया.
इसके साथ ही तेलुगु फिल्म ‘इरुमुडी’ के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात करें तो कोईमोई के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर में 251.69 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.
यह भी पढ़ें: ‘आवारापन 2’ से ‘रिपोर्टिंग लाइव’ तक, फ्राइडे को ओटीटी पर रिलीज हुई ये 8 जबरदस्त फिल्में- सीरीज
‘इरुमुडी’ ने कितना कमाया प्रॉफिट?
वहीं, अगर बात की जाए तेलुगु फिल्म ‘इरुमुडी’ के बॉक्स ऑफिस प्रॉफिट के बारे में तो कोईमोई के अनुसार, फिल्म का बजट 35 करोड़ था जबकि फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 194.27 करोड़ और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 251.69 करोड़ रहा, जिस लिहाज से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 619.11% प्रॉफिट कमा डाला और इसी के साथ ही ये 2026 की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म भी बन गई.
तेलुगु की 2026 की नंबर 1 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म ‘अनगनगा ओका राजू’ है, जिसने सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाया है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर में 83.82 करोड़ का बिजनेस किया था. कोईमोई के अनुसार, फिल्म का बजट 8 करोड़ था और इस लिहाज से फिल्म ने कुल 947.75% प्रॉफिट कमाया है.
2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बनी ‘इरुमुडी’ (ग्लोबली)
तेलुगु फिल्म ‘इरुमुडी’ इस साल 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में भी एंट्री कर चुकी है. ये इस साल की तीसरी तेलुगु की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म रही. देखिए टॉप 10 की लिस्ट…
1. पेद्दी- 341.13 करोड़
2. मना शंकरा वरा प्रसाद गारु- 300.79
3. इरुमुडी- 251.69 करोड़
4. द राजा साब- 206.57 करोड़
5. मां इंटि बंगारम- 100.96 करोड़
6. उस्ताद भगत सिंह- 97.25 करोड़
7. अनगनगा ओका राजू- 83.85 करोड़
8. लेनिन- 68.93 करोड़
9. डकैत- 56.88 करोड़
10. चेन्नई लव स्टोरी- 52.12 करोड़
‘इरुमुडी’ के बारे में
बहरहाल, अगर तेलुगु फिल्म ‘इरुमुडी’ के बारे में बात की जाए तो इसमें एक बाप-बेटी की कहानी देखने के लिए मिलती है, जिसमें रवि तेजा लीड रोल में हैं. वहीं, प्रिया भवानी शंकर ने लीड एक्ट्रेस का रोल प्ले किया है. फिल्म को ओटीटी पर भी रिलीज कर दिया गया है. इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. आपको बता दें कि रवि तेजा ने लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद हिट फिल्म दी है. ये उनके करियर की भी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी रही.