इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स


सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, इसका कोई भरोसा नहीं. कभी कोई अजीबोगरीब जुगाड़ लोगों को हैरान कर देता है तो कभी किसी का छोटा-सा मजेदार काम इंटरनेट पर हंसी का कारण बन जाता है. कुछ लोग अपने जोक्स के कारण यूजर्स को हंसाते हैं, तो कुछ अपने काम से यूजर्स को हंसाते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख एक शख्स की अखंड गरीबी का पता चलता है. पैसा बचाने के लिए वह जो काम करता है, वो यूजर्स को मजेदार लग रहा है.

वायरल वीडियो में एक शख्स जमीन पर बैठा दिखाई देता है. सामने पानी का नल लगा है और उसके हाथ में एक कंडोम दिखाई देता है. शख्स उसे पानी के नीचे ले जाकर अच्छी तरह धोता दिखाई देता है. यही नहीं शख्स उन्हें केवल पानी से नहीं बल्कि साबून से भी धोता नजर आता है. वहीं उसके बगल में दो कंडोम और रखे होते हैं.

गरीबी का जुगाड़

वीडियो की सबसे मजेदार बात उसका यही अंदाज है कि पैसे बचाने के लिए ऐसा जुगाड़ आज तक किसी ने नहीं लगाया होगा. शख्स जिस गंभीरता से कंडोम को धोता नजर आता है, उसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. वीडियो के साथ अखंड गरीबी जैसा कैप्शन इसे और ज्यादा मजेदार बना देता है. मानो वीडियो बनाने वाले ने जुगाड़ और बचत की सारी सीमाएं पार कर दी हैं.

यह भी पढ़ें: चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

आमतौर पर लोग कपड़े, जूते या कोई अन्य वस्तु को धोते हुए वीडियो शेयर करते हैं. ऐसे में कंडोम जैसी चीज जिसे सिर्फ एक बार इस्तेमाल किया जा सकता है, उसे शख्स धोता दिखाई दे रहा है, जो किसी को भी हैरान कर सकता है. यही वजह है कि लोग इस वीडियो को देखकर काफी हंस रहे हैं और शेयर कर रहे हैं. वीडियो के कमेंट सेक्शन को यूजर्स ने फनी इमोजी से भर दिया है.

भाई, ये कैसी बचत है?

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स भी अपनी-अपनी क्रिएटिविटी दिखाने में पीछे नहीं हैं. कमेंट सेक्शन में लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि भाई ने Reuse और Recycle को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया है. एक अन्य यूजर ने बड़े ही मजेदार अंदाज में कहा कि जब इंसान के पास पैसा नहीं होता, तब उसका दिमाग खराब हो जाता है. वहीं एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि अगर सिर्फ वीडियो के कंटेंट के लिए धो रहे हो, तो कोई बात नहीं. असल में इसका इस्तेमाल करना हानिकारक हो सकता है.

यह भी पढ़ें: ऐसा दिखता है गुरुग्राम में 100 करोड़ का अपार्टमेंट, हैरान कर देगा वीडियो



Source link

Related posts

एक ही पीएनआर पर दो टिकट, एक कंफर्म तो दूसरे यात्री को भी राहत! टीटीई ने नहीं काटा फाइन, वीडियो वायरल – Tte Jitendra Mishra Explains Railway Ticket Rules In Viral Video

लोगों को खाना खिलाते समय पोस्ट में Mr. Beast को करती थी टैग, एक साल बाद खुद मिलने आया यूट्यूबर; Video Viral

रिक्शे पर सीता हरण… आपने देखे वायरल हो रहे रामलीला के ये वीडियो? – ramleela viral video sita haran rickshaw ravan dance instagram reels tedu