इस एक्ट्रेस ने की काजी की तारीफ, कनिका के बारे में कहा- जैसे तुम खेल रही हो…, Bigg-boss Hindi News


Bigg Boss 20: काजी तौकीर की तारीफ में वामिका ने कहा कि आप इतना सब्र कहां से लाते हैं? काजी के अलावा एक्ट्रेस ने इस फीमेल कंटेस्टेंट की भी तारीफ की।

कश्मीरी सिंगर काजी तौकीर बिग बॉस 20 के सबसे पॉपुलर खिलाड़ियों में से एक बन चुके हैं। अपनी खूबसूरत आवाज और मस्तमौला अंदाज की वजह से काजी बहुत तेजी से लोगों की पहली पसंद बन चुके हैं। लीजेंडरी सिंगर अरिजीत सिंह के साथ-साथ अन्य कई सेलेब्रिटीज ने भी उनका खुलकर सपोर्ट किया है। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी ने भी अरिजीत सिंह की तारीफों के पुल बांधे थे और एक ब्रांड इवेंट में सिंगर ने 5 लाख रुपये भी जीते थे। शो के हालिया एपिसोड में वामिका और राजकुमार राव अपनी फिल्म प्रहार का प्रमोशन करने पहुंचे थे।

काजी से मिलना चाहती थीं वामिका गब्बी

फिल्म का प्रमोशन करने के बाद वीकेंड का वार में वामिका गब्बी ने बताया कि कैसे काजी तौकीर उनके पसंदीदा कंटेस्टेंट बन चुके हैं। वामिका ने कहा कि वह काजी की बहुत बड़ी फैन हैं और सीजन की शुरुआत से ही यह शो देख रही हैं। वामिका ने काजी की जमकर तारीफ की और फिर सलमान खान से पूछा कि क्या वह काजी से मिल सकती हैं? वामिका गब्बी ने कहा, “मैं पहले एपिसोड से ही यह शो देख रही हूं, और मुझे इसमें बहुत मजा आ रहा है। आप (सलमान खान) बहुत एंटरटेनिंग हैं, मुझे हर वीकेंड का वार में आप अच्छे लग रहे हैं।”

एक्ट्रेस ने बांधे काजी की तारीफों के पुल

सलमान खान की तारीफ करने के बाद वामिका गब्बी ने आगे काजी तौकीर का जिक्र किया और कहा, “काजी पहले एपिसोड से ही लगातार मेरा फेवरिट रहा है। काजी, तुम्हारे अंदर इतना धैर्य कैसे है? तुम पॉजिटिव रहते हो। मुझे शो में तुम्हें देखने में बहुत मजा आता है। जब तुम कहते हो कि तुम्हें जनता देख रही है, तो मैं इससे रिलेट कर पाती हूं। तुम्हारे गाने बहुत अच्छे हैं, मेरा उन्हें सुनकर मूड अच्छा हो जाता है। पिछले कुछ हफ्तों में मुझे गुल्लू भी बहुत अच्छा लगा है और उसकी मस्ती भी, उसका पॉजिटिव एटिट्यूड।”

वामिका ने की इस कंटेस्टेंट की भी तारीफ

फीमेल कंटेस्टेंट्स में वामिका गब्बी ने कनिका की तारीफ की और कहा- कनिका जैसे तुम खेल रही हो मुझे बहुत अच्छा लग रहा है, लेकिन तुम इससे और भी ज्यादा एंटरटेनिंग हो सकती हो। जब वामिका गब्बी और राजकुमार राव चले गए, तब सलमान खान ने बताया कि काजी तौकीर ने इस सीजन का फ्लिपकार्ट फैशन आइकॉन टाइटल जीता है और इसके लिए उन्हें 5 लाख रुपये बतौर प्राइज मनी मिलेंगे। काजी ने यह प्राइज माही विज के हाथों लिया और इसे अपनी पत्नी को डेडिकेट किया। काजी ने बताया कि कैसे उनकी पत्नी ने उन्हें हर रोज अच्छी तरह तैयार होने की सलाह दी थी।





Source link

Related posts

BB 20: काजी की फैन हैं वामिका गब्बी- नेहा धूपिया और ये 3 सेलेब्स, वीकेंड का वार में सिंगर ने जीते 5 लाख रुपीज

बिग बॉस 20:सलमान खान शो में वाइल्ड कार्ड से हुई पहली एंट्री, आज ये सेलेब हो सकता है शामिल – Manish Goel Enters As First Wild Card Contestant In Bigg Boss 20 Salman Khan Hints At Another Entry

इस एक्ट्रेस ने की काजी की तारीफ, कनिका के बारे में कहा- जैसे तुम खेल रही हो…, Bigg-boss Hindi News