स्काउट OP की हालिया वायरल क्लिप में लव गिल के लिए कंफ्यूज्ड फीलिंग को लेकर इशारों में बात करना उनपर भारी पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग स्काउट पर भड़क रहे हैं। वहीं, स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी का भी रिएक्शन सामने आया जिसमें वो भावुक होती नजर आईं।
स्काउट को लेकर अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स खासकर X और इंस्टाग्राम पर खूब बहस हो रही है। गेमर-यूट्यूबर के फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि स्काउट ने लव के लिए अभी भी ‘खास फीलिंग’ की बात की है, इसे रोमांटिक एंगल देना सही नहीं है। जबकि बाकी यूजर्स बिदके हुए हैं और कह रहे हैं कि जो एक महीने से किसी को ‘बहन’ बता रहा था, वह इस तरह के खयालात मन में ला भी कैसे सकता है।
स्काउट ओपी ने लव गिल के लिए क्या कहा
सोमवार के एपिसोड में स्काउट और यंग गार्डन एरिया में पूल के पास बैठे हुए थे। वहीं पास में लव गिल भी लेटी हुई थीं। यहां दोनों दोस्तों ने जमीन पर उंगलियों से लिखकर इशारे-इशारे में खूब बातें की। स्काउट ने उंगलियों से घास पर लिखते हुए लव गिल के लिए अपनी फीलिंग्स को लेकर कन्फ्यूजन जाहिर की। कहा कि उन्हें लव को गुल्लू के साथ देखकर पजेसिवनेस फील होने लगी है। इस पर यंग ने स्काउट से सवाल किया कि क्या वो रास्ता बदल रहे हैं? स्काउट ने कहा उन्हें नहीं पता। इसके बाद स्काउट ने घास पर अपनी गर्लफ्रेंड काशवी के नाम का पहला अक्षर K बनाया, जिस पर स्काउट ने कहा कि वह अभी भी यही मानते हैं कि K उनका घर है।
काशवी हीरानंदानी के साथ कमिटेड रिलेशनशिप में हैं स्काउट
शो में बनते-बिगड़ते रिश्तों के बीच ई-सपोर्ट्स प्लेयर स्काउट OP जहां लव को लेकर अपनी फीलिंग्स के लिए कन्फ्यूज हैं, वहीं उनकी तरह ही गेमर और स्ट्रीमर काशवी हीरानंदानी उनकी गर्लफेंड हैं। दोनों कई साल से कमिटेड रिलेशनशिप में हैं। दोनों साथ मिलकर ऑनलाइन गेम की स्ट्रीमिंग भी करते हैं, जिसकी अलग फैन फॉलोइंग है।
स्काउट ने कहा- मेरा लव की तरफ झुकाव बढ़ रहा है
‘बिग बॉस 20’ के 5 अक्टूबर के एपिसोड में स्काउट और यंग की बातचीत के दौरान, जब दोनों अपना नजरिया रख रहे थे। तब स्काउट ने उंगली से लव का नाम लिखने के बाद ‘फीलिंग्स’ लिखा और कहा कि ये स्ट्रॉन्ग नहीं है, जिस पर यंग ने भी सहमती जताई। इसके बाद स्काउट ने कहा, ‘इसके (फीलिंग्स) बढ़ने के बहुत चांस हैं, क्योंकि इंसान के साथ आपको दिन-रात रहना है।’ यह बात सुनकर यंग ने कहा, ‘जो तू अब सोच रहा है, वो मैं एक हफ्ते पहले से सोच रहा हूं।’ इसके बाद स्काउट ने कहा, ‘मेरा उसकी (लव गिल) तरफ झुकाव बढ़ रहा है।’ इस पर यंग ने उंगलियों से घास पर लिखकर पूछा, ‘बहन-भाई के रिश्ते वाला?’ स्काउट ने यहां भी ‘सहमति’ जताई।
यंग और स्काउट की बातचीत पर भावुक दिखीं काशवी हीरानंदानी
सोशल मीडिया पर स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी का भी एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इसमें वह यंग और स्काउट की बातचीत पर लाइव स्ट्रीम पर रिएक्शन देती नजर आईं। एक यूजर ने लिखा, ‘वह पल सचमुच में दिल तोड़ने वाला था। किसी को बाहर से सपोर्ट करना और फिर नेशनल टीवी पर ऐसा कुछ देखना वाकई बहुत दर्दनाक होता है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘काशवी का चेहरा भावुक है, सच में दिखाता है कि इस बात ने उसे कितना गहरा असर डाला है। असल सच्चाई चाहे जो भी हो, अपने रिश्ते को BB की कहानी बनते देखना आसान नहीं हो सकता।’
सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे स्काउट OP
अब सोशल मीडिया पर एपिसोड का यह क्लिप वायरल हो रहा है। एक X पोस्ट के कमेंट सेक्शन में यूजर ने लिखा, ‘मुझे काशवी के लिए बुरा लग रहा है।’ एक दूसरे यूजर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि काशवी वाइल्डकार्ड के तौर पर बिग बॉस में आएगीं।’ एक तीसरे ने लंबा कमेंट किया और लिखा, ‘प्लीज इसका थोड़ा लंबा वर्जन पोस्ट करो, जिसमें वह साफ-साफ कह रहे है कि बहन से पहले दोस्त है न, या ऐसा ही कुछ। और यंग पूछता है कि क्या तू रास्ता बदल रहा है जिसपर स्काउट कहता है पता नहीं। स्काउट मुझे पसंद है, लेकिन आज के एपिसोड के बाद मुझे उस पर शक हो रहा है। क्योंकि पहले मैं सिर्फ लव को ही दोषी मान रही थी, लेकिन भाई ये सब एक जैसे ही हैं।’ कुछ यूजर्स तो हालिया विरोध प्रदर्शन वाले नारे भी इस्तेमाल कर रहे हैं। मसलन, ‘एक कचौड़ी दो समोसा, मर्द जात का क्या भरोसा।’ और ‘मेरे सिर में दर्द है, इसका कारण मर्द है।’