‘एवेंजर्स एंडगेम एनकोर’ ने री-रिलीज में किया धमाका, नौवें दिन किया इतना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन


‘एवेंजर्स एंडगेम एनकोर’ री-रिलीज में भी छा गई है. फिल्म को अच्छा फुटफॉल मिल रहा है. री-रिलीज में फैंस को एक्स्ट्रा पार्ट्स भी देखने को मिले हैं. मार्वेल सिनैटिक यूनिवर्स की इस फिल्म को फैंस पसंद कर रहे हैं. आइए नजर डालते हैं फिल्म के कलेक्शन पर.

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार को 1.60 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है. वहीं 1.42 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. फिल्म को  274 शोज मिले. वहीं 51.1 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म को 34.1 करोड़ का टोटल कलेक्शन किया. वहीं फिल्म ने 40.88 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया.

‘एवेंजर्स एंडगेम एनकोर’ का डे वाइज कलेक्शन
फिल्म ने 8.68 करोड़ ग्रॉस की ओपनिंग की थी. वहीं फिल्म ने 7.25 करोड़ नेट कमाए. फिल्म को 3,635 शोज मिले. 32.2 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने सबसे ज्यादा इंग्लिश वर्जन से कमाए. इंग्लिश वर्जन ने 5.25 करोड़ कमाए. वहीं हिंदी वर्जन ने 1.25 करोड़, तमिल वर्जन ने 30 लाख और तेलुगू वर्जन ने 45 लाख कमाए. 

दूसरे दिन फिल्म ने 7.65 करोड़ कमाए. तीसरे दिन फिल्म ने 7.55 करोड़ का कलेक्शन किया. चौथे दिन फिल्म ने 2.35 करोड़ का बिजनेस किया. पांचवें दिन फिल्म ने 2.5 करोड़ कमाए. छठे दिन फिल्म ने 2.05 करोड़ कमाए और सातवें दिन फिल्म ने 2.05 करोड़ कमाए. फिल्म ने पहले हफ्ते में 31.40 करोड़ का बिजनेस किया. आठवें दिन फिल्म ने 1.59 करोड़ और नौवें दिन फिल्म ने 1.42  करोड़ कमाए.

फिल्म में 4 मिनट के नए सीन जोड़े गए हैं. फिल्म 25 सितंबर 2026 को री-रिलीज हुई. इस फिल्म को री-रिलीज करने का मुख्य कारण अपकमिंग फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के लिए माहौल तैयार करना है. फिल्म का रन टाइम 3 घंटे 10 मिनट है. फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस एवांस,स्कारलेट जॉनसन, क्रिस हेम्सवर्थ, मार्क रफेलो जैसे स्टार्स नजर आए. 

फिल्म में राबर्ट डाउनी जूनियर टोनी स्टार्क के रोल में हैं. वो आयरन मैन हैं. वहीं क्रिस एवांस कैप्टन अमेरिका के रोल में हैं. क्रिस हेम्सवर्थ ने थोर का किरदार निभाया. वहीं मार्क रफेलो हल्क के रोल में हैं. स्कारलेट जॉनसन ब्लैक विडे का किरदार निभा रही हैं. रूसो ब्रदर्स, एंथनी और जो रूसो ने फिल्म को डायरेक्ट किया है.



Source link

Related posts

Drishyam 2 Day 2: बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 2’ का तूफान, वीकेंड पर की छप्परफाड़ कमाई, 200 करोड़ से बस इत्तू सी दूर

Box Office Collection Drishyam 3 Crosses 100 Crore In 2 Days The Vvan Slows Down Films Weekend Report – Entertainment News: Amar Ujala

बॉक्स ऑफिस पर Drishyam: The Conclusion की धमाकेदार शुरुआत, दुनियाभर में कमाई से ला दी सुनामी