दिल्ली NCR के ज्यादातर कॉर्पोरेट ऑफिस नोएडा और गुरुग्राम में हैं. ऐसे में यहां की लाइफस्टाइल और माहौल भी काफी लग्जरी होता है. इन दिनों इन्हीं लग्जरी चीजों में से एक गुरुग्राम के 100 करोड़ के अपार्टमेंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि 100 करोड़ का अपार्टमेंट अंदर से कैसा दिखता होगा? हाल ही में एक व्लॉगर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है जिसमें वह इस 100 करोड़ के अपार्टमेंट का टूर करता दिखाई दे रहा है. वीडियो देखने के बाद आपकी भी आंखें फटी रह जाएंगी.
वीडियो में देखें कैसा दिखता है 100 करोड़ का अपार्टमेंट
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक व्लॉगर ने अपने वीडियो से सभी को हैरान कर दिया. वीडियो में यह व्लॉगर गुरुग्राम का एक अपार्टमेंट टूर करता दिखाई दे रहा है जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है. व्लॉगर का कहना है कि यहां से आपको गुरुग्राम का ऐसा नजारा देखने को मिलेगा जो किसी और को दिख ही नहीं सकता. हालांकि इस नजारे को देखने के लिए आपको अपनी जेब से 100 करोड़ रुपये तक ढीले करने पड़ सकत हैं. अपार्टमेंट दिखने में काफी लग्जरी लग रहा है और इसका मास्टर बेडरूम तो ऐसा है कि जिसने देखा उसकी आंखें फटी की फटी रह गई.
बालकनी और लीविंग एरिया ने जीता दिल
वीडियो में व्लॉगर सबसे पहले अपार्टमेंट की बालकनी दिखाता है जिसमें एक बड़ा सा और फैंसी सा स्विमिंग पूल बना हुआ है, इसी पूल के बैकग्राउंड में गुरुग्राम की बड़ी बड़ी बिल्डिंग्स दिखाई दे रही हैं. अपार्टमेंट की बालकनी इतनी बड़ी है कि उसमें रहने के लिए ठीक ठाक एक घर और बनाया जा सकता है. इसके बाद व्लॉग अपार्टमेंट का लीविंग एरिया दिखाता है जो काफी ज्यादा लग्जरी है. इसके बाद किचन और बाथरूम की बारी आती है जो अल्ट्रा लग्जरी दिखाई दे रहे हैं.
मास्टर बेडरूम देख उड़े लोगों के होश
इसके बाद व्लॉगर अपार्टमेंट का मास्टर बेडरूम दिखाता है जो किसी सपने जैसा दिखाई देता है. मास्टर बेडरूम में बिग साइज ओपन बालकनी है और उसमें भी सोफे लगे हुए हैं जिस पर बैठकर आप अपनी कॉफी अपने परिवार के साथ एंजॉय कर सकते हैं. बेडरुम में लगे पर्दे और सामने लगे ग्लास इसे एक महल वाला लुक दे रहे हैं. वाकई में यह 100 करोड़ का अपार्टमेंट किसी स्वर्ग से कम नहीं लग रहा है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: वंदे भारत देख उड़े विदेशी महिला के होश, बोली- किसने कहा भारत गरीब है!
यूजर्स बोले, ये तो स्वर्ग जैसा घर है
वीडियो को yourbrokeryash नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…100 करोड़ वाला लग तो रहा है. एक और यूजर ने लिखा…शानदार घर, लोन हो जाएगा क्या. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये तो स्वर्ग जैसा लग रहा है.
यह भी पढ़ें: भाई ट्रैक्टर है या सबमरीन… लबालब भरे पानी में ट्रैक्टर चलाते शख्स का वीडियो वायरल