मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ इन दिनों जबरदस्त चर्चा में बनी है. फिल्म को ऑस्कर 2027 के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर चुना गया है. इसके बाद से गोंधळ’ सुर्खियों में है. लेकिन क्या आपको पता है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी.
‘गोंधळ’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म 14 नवंबर 2025 में रिलीज हुई थी. फिल्म को AA फिल्म्स ने डिस्ट्रिब्यूट किया था. फिल्म छोटे बजट की थी. फिल्म को रिव्यूज अच्छे मिल थे लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाने में फिल्म पीछे रह गई थी. कोईमोई के मुताबिक, फिल्म ने 5 लाख से ओपनिंग की थी. फिल्म 6 हफ्तों तक थिएटर में लगी थी. फिल्म ने सिर्फ 84 लाख नेट कलेक्शन किया था. वहीं ग्रॉस 99 लाख कमाए थे.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट 3-4 करोड़ था. फिल्म ने बजट का सिर्फ 28 परसेंट रिकवर किया. फिल्म को 72 परसेंट घाटा हुआ. फिल्म फ्लॉप रही थी. फिल्म को संतोष दावाखर ने लिखा है और उन्होंने ही इसे डायरेक्ट किया है. फिल्म को दीक्षा दावाखर ने दावाखर फिल्म के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. फिल्म में किशोर कदम, ईशिता देशमुख, योगेश सोहोनी, निशब्द भोईर, अनुज प्रभु जैसे स्टार्स नजर आए हैं. फिल्म को बुक माय शो पर 10 में से 9.2 रेटिंग मिली है. फिल्म का रन टाइम 2 घंटे है. आशीष महात्रे फिल्म के एडिटर हैं.
ये भी पढ़ें- महाभारत फेम एक्टर सौरव गुर्जर गिरफ्तार, महिला को प्रताड़ित करने का आरोप
अब इन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, अब फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज होगी. फिल्म का डबिंग प्रोसेस कंप्लट हो गया है. टीम अब जल्द ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट करने वाली है.
फिल्म के एडिटर आशीष महात्रे ने बताया, ‘फिल्म का हिंदी, तमिल और तेलुगू वर्जन आने वाला है. इसका प्रोसेस पूरा हो गया है. कुछ दिनों में इसकी अनाउंसमेंट करेंगे.’
बता दें कि फिल्म अभी तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नहीं है और अभी मेकर्स का फिल्म को ओटीटी पर रिलीज को लेकर कोई प्लान नहीं है. उन्होंने कहा, ‘मेकर्स ने डिसाइड किया है कि वो फिल्म को ओटीटी पर रिलीज नहीं करेंगे. क्योंकि वो फिल्म को स्क्रीन पर दिखाना चाहते हैं.’
ये भी पढ़ें- R. N. Kao कौन थे? भारत के पहले स्पाई पर फिल्म ला रहे करन जौहर, ‘धुरंधर’ को चटाएंगे धूल?