ओडिशा में भी जमुई जैसा कांड! लड़का-लड़की को घेरा, मारपीट और छेड़छाड़ का वीडियो वायरल | After Jamui Similar Moral Policing Case Surfaces in Odisha Dhenkanal, Viral Video Sparks Outrage


बिहार के जमुई के बाद वैसा ही मामला ओडिशा के ढेंकनाल से सामने आया है. ढेंकनाल से भी युवक-युवती के साथ मारपीट और छे़ड़छाड़ का एक वीडियो सामने आया है. यह घटना ढेंकनाल जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कपिलाश जाने वाले रास्ते पर हुई. युवक और युवती मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे थे. इसी दौरान लोगों के एक ग्रुप ने उन्हें रोक लिया.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कई लोग युवक और युवती को घेरे हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में युवक के साथ मारपीट होती नजर आ रही है, जबकि कुछ लोग महिला के साथ भी छेड़छाड़ करते दिखाई दे रहे हैं.

आरोपियों से जाने देने की गुहार लगाती रही लड़की

वीडियो में महिला को बार-बार लोगों से उन्हें जाने देने की गुहार लगाते हुए सुना जा सकता है. हालांकि उसकी अपील के बावजूद कथित तौर पर मारपीट और अभद्र व्यवहार जारी रहता है.

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि आरोपियों ने युवक-युवती को क्यों रोका था. यह भी स्पष्ट नहीं है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे को जानते थे या नहीं और घटना से पहले उनके बीच कोई विवाद हुआ था या नहीं.

पुलिस ने क्या कहा?

मामले पर गोंदिया ब्लॉक के इंस्पेक्टर-इन-चार्ज प्रताप दलेई ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहे कुछ लोगों की पहचान कर ली गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब हाल ही में बिहार के जमुई जिले में एक नाबालिग लड़के और लड़की के साथ कथित मारपीट और छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हुआ था. उस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. जमुई के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश के लिए SIT का गठन किया गया है.

यह भी पढ़ें: ‘एनकाउंटर कर के दिखाओ…’, जातीय प्राइड की डायलॉगबाजी, जमुई छेड़खानी के आरोपी नंदन यादव की रील पर भड़के लोग




Source link

Related posts

पापा के बर्थडे पर बेटी ने दिया नए घर का तोहफा, देखते ही फूट-फूटकर रो पड़े पिता; वायरल हुआ Video

अनिरुद्धाचार्य के दरबार में पहुंचा अजीब शख्स, सीधे सवालों के दिए उल्टे जवाब

शिमला माल रोड पर टूरिस्ट कपल भूला मर्यादा, बीच सड़क गाली-गलौज के बाद महिला को मारे थप्पड़ और लातें