औरैया में प्यार ने तोड़ी उम्र की दीवार, 75 साल के रामसुगर और 30 साल की ब्लॉगर रीना ने की सगाई | Auraiya Viral Love Story 75 Year Old Ramsugar and 30 Year Old Blogger Reena Got engaged


औरैया:

कहते हैं कि प्यार उम्र की सीमाओं में नहीं बंधता, लेकिन जब दो लोगों की उम्र में करीब 45 साल का अंतर हो तो यह रिश्ता लोगों के बीच चर्चा का विषय बन ही जाता है. उत्तर प्रदेश के औरैया से एक ऐसी ही कहानी सामने आई है. जिसकी सगाई का रील सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है. यहां 75 साल के रामसुगर के प्यार में 30 साल की ब्लॉगर रीना ऐसी गिरी, अब दोनों ने अपने रिश्ते को शादी में बदलने का फैसला कर लिया है. दोनों की सगाई भी हो चुकी है. सगाई का रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

रामसुगर बोले- दोनों की रजामंदी से आगे बढ़ रहा रिश्ता

रामसुगर औरैया के सहार ब्लॉक के अरियारी गांव के रहने वाले हैं. जबकि 30 साल की रीना राजपूत औरैया की रहने वाली है. इन दोनों की सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. रामसुगर का कहना है कि दोनों की रजामंदी से यह रिश्ता आगे बढ़ रहा है और जल्द ही शादी की जाएगी. हालांकि, शादी की तारीख अभी तय नहीं हुई है.

रामसुगर की बेटी की वीडियो शूटिंग के लिए घर आती थी रीना

जानकारी के मुताबिक, रामसुगर की बेटी राधा यूट्यूब पर वीडियो बनाती हैं. वीडियो शूटिंग के सिलसिले में रानी का रामसुगर के घर आना-जाना होता था. रामसुगर के अनुसार, मुलाकातों के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर शादी करने का फैसला लिया गया. रामसुगर की पत्नी का करीब सात साल पहले निधन हो चुका है.

औरैया के रामसुगर जिन्होंने 30 साल की रीना से सगाई की है.
Photo Credit: NDTV

औरैया के पार्लर में हुई सगाई, दोनों इस रिश्ते से खुश

रामसुगर और रीना की सगाई करीब एक सप्ताह पहले औरैया के एक ब्यूटी पार्लर में होने की बात सामने आई है. सगाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया. रामसुगर ने कहा कि उम्र में काफी अंतर होने के बावजूद दोनों इस रिश्ते के लिए तैयार हैं. वहीं, रानी ने भी उम्र के अंतर को लेकर परेशानी नहीं होने और खुश होने की बात कही है.

शादी की तारीख अभी तय नहीं

परिजनों के अनुसार, दोनों की शादी की तैयारियां शुरू करने की बात कही जा रही है, लेकिन विवाह की तारीख अभी निर्धारित नहीं हुई है. इस रिश्ते को लेकर क्षेत्र में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. फिलहाल, दोनों के बयानों के आधार पर इतना स्पष्ट है कि वे शादी करने की इच्छा जता रहे हैं. इस मामले में सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों और चर्चाओं की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है.

30 साल की रीना, जिन्होंने रामसुगर से सगाई की है.
Photo Credit: NDTV

सोशल मीडिया पर फेमस होने का हथकंडा

हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए ये सब किया जा रहा है. और रीना के दो बच्चे हैं और पति मजदूरी करता है. फिलहाल 75 वर्षीय रामसुगर और 30 वर्षीय रीना की सगाई की चर्चा सोशल मीडिया से निकलकर क्षेत्र तक पहुंच चुकी है. अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि दोनों की शादी कब होती है.

यह भी पढ़ें – रूस की महिला का भागलपुर के लड़के से शादी का दावा झूठा, वीडियो वायरल करने वालों पर FIR की तैयारी

(औरैया से जाहिद अख्तर की रिपोर्ट)





Source link

Related posts

‘क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं…’, राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता

किस बात की जल्दी है भाई… ड्राइवर ने बस को बना दिया हेलिकॉप्टर; वीडियो वायरल

VIRAL ROBOT: नाबालिग से ‘रोबोट’ ने की दरिंदगी! धक्का दिया…हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE | VIRAL ROBOT: ‘Robot’ commits an atrocity against a minor! Pushes them… this act will leave you stunned!