‘कच्चा बादाम’ गाना बजने पर भड़कीं अंजलि अरोड़ा? इवेंट का वीडियो वायरल, यूजर्स तंज करते हुए बोले- यही है डाउनफॉल


Last Updated:

‘कच्चा बादाम’ फेम अंजलि अरोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. हाल ही में वह कानपुर के ‘नगाड़ा नाइट डांडिया’ इवेंट में पहुंची थीं और इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में बैकग्राउंड में ‘कच्चा बादाम’ गाना बजते ही अंजलि स्टेज पर डीजे की तरफ बढ़ती नजर आ रही हैं. इस वायरल वीडियो के बाद यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि क्या अंजलि अपने ही इस पुराने सुपरहिट वायरल सॉन्ग के बजने से नाराज हो गई थीं.

ख़बरें फटाफट

अंजलि अरोड़ा का वीडियो वायरल. (फोटो साभार: Instagram@anjimaxuofficially)

नई दिल्ली. सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा ने ‘कच्चा बादाम’ गाने पर अपने डांस से पहचान बनाई है. यही वो गाना है, जिसकी बदौलत अंजलि रातों-रात फेमस हो गईं. अब एक इवेंट पर इसी गाने के बजने पर उनका रिएक्शन वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों का मानना है कि एक्ट्रेस बुरी तरह भड़क गईं. हाल ही में कानपुर में हुए एक इवेंट से उनका  वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. 15 अक्टूबर को अंजलि ‘नगाड़ा नाइट डांडिया’ इवेंट में पहुंची थीं.

इवेंट का जो वीडियो सामने आया है, उसमें बैकग्राउंड में वही पुराना वायरल सॉन्ग बजता दिख रहा है और अंजलि स्टेज पर मौजूद डीजे की तरफ बढ़ती नजर आ रही हैं. इस छोटी सी बातचीत के बाद सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. यूजर्स लगातार कयास लगा रहे हैं कि स्टेज पर आखिर क्या हुआ था और क्या अंजलि बैकग्राउंड में चल रहे उस गाने से असहज या नाराज थीं.

‘कच्चा बादाम’ गाना बजने पर भड़कीं अंजलि अरोड़ा?

इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जब अंजलि अरोड़ा स्टेज पर चलती हुई DJ कंसोल की तरफ बढ़ती हैं, तो बैकग्राउंड में ‘काचा बादाम’ गाना बज रहा होता है. अंजलि डीजे से कुछ बात करती नजर आती हैं और इसी बीच उनकी टीम के कुछ सदस्य भी कंसोल के पास पहुंच जाते हैं. इस बातचीत के दौरान अंजलि हाथों से इशारा करती दिख रही हैं, जिसने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है.



Source link

Related posts

भोजपुरी में Python सिखा रहा Gemini, देसी अंदाज सुन लोग बोले- United States of Bihar | Gemini Speaking Bhojpuri python coding goolge deepmind demo viral video

वायरल:जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर बना ऐसा गेम, पुलिस बनकर बरसा सकते हैं डंडे, आंदोलनकारी बने तो करना होगा ये काम – Jantar Mantar Chalo Game Goes Viral Play As A Protester Or Police Officer See Netizens Reaction

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर बना दिया वीडियो गेम… सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल – jantar mantar chalo protest game suraj kushwah viral video tstsd