Bigg boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को लेकर इन दिनों दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है। शो अब अपने 11वें हफ्ते में पहुंच चुका है और मनीष गोयल के बाहर होने के बाद घर में टॉप-10 कंटेस्टेंट भी मिल गए हैं। ऐसे में हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर इस सीजन का विनर कब मिलेगा? क्या सलमान खान दिसंबर में ही विनर के नाम का ऐलान करेंगे या फिर दर्शकों को इसके लिए जनवरी 2027 तक इंतजार करना पड़ेगा? दरअसल, शो के ग्रैंड फिनाले की तारीख को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं
बिग बॉस 20 की बढ़ती लोकप्रियता ने बदला मेकर्स का प्लान?
‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत 6 सितंबर 2026 को हुई थी और इसका फिनाले 20 दिसंबर को होना तय माना जा रहा था। हालांकि, शो की बढ़ती लोकप्रियता ने मेकर्स को अपना प्लान बदलने पर विचार करने के लिए मजबूर कर दिया है। स्काउट ओपी, लव गिल और काजी तौकीर की वजह से शो लगातार चर्चा में है। वहीं, जियोहॉटस्टार पर 60 दिनों से कम समय में 100 करोड़ वॉच आवर्स पूरे करना भी इसकी लोकप्रियता दिखाता है।
दिसंबर में नहीं, जनवरी में हो सकता है ग्रैंड फिनाले?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बिग बॉस 20’ को दो से चार हफ्तों का एक्सटेंशन मिल सकता है। ऐसा होने पर शो का फिनाले दिसंबर के बजाय जनवरी 2027 में हो सकता है।
फिलहाल 20 दिसंबर 2026 संभावित तारीख है, लेकिन मेकर्स ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में सलमान खान कब विनर का ऐलान करेंगे, इस पर सस्पेंस बना हुआ है।
विनर को मिलेगी 50 लाख रुपये की प्राइज मनी
शो के फिनाले को लेकर तारीख के साथ-साथ विनर को मिलने वाली रकम की भी चर्चा है। जानकारी के मुताबिक, इस सीजन के विजेता को 50 लाख रुपये की प्राइज मनी और बिग बॉस की चमचमाती ट्रॉफी दी जाएगी। हालांकि, फिनाले तक पहुंचने के लिए कंटेस्टेंट्स को अभी कई मुश्किल टास्क और एलिमिनेशन का सामना करना होगा।
ये 10 कंटेस्टेंट पहुंचे टॉप-10 में
मनीष गोयल के बाहर होने के बाद ‘बिग बॉस 20’ को टॉप-10 कंटेस्टेंट मिल गए हैं। इनमें काजी तौकीर, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, कनिका मान, गुल्लू, यंग डीएसए, स्काउट ओपी, लव गिल, उदिति सिंह और माही विज शामिल हैं। अब सभी की नजर फिनाले पर है। घर में बदलते रिश्तों, दोस्ती और झगड़ों के बीच आगे का सफर किसी के लिए भी आसान नहीं होने वाला है।
मैरी कॉम और आम्रपाली दुबे की फीस भी रही चर्चा में
इस सीजन में कंटेस्टेंट्स की फीस को लेकर भी कई तरह की खबरें सामने आई हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ओलंपिक बॉक्सर मैरी कॉम को सबसे ज्यादा फीस पाने वाली कंटेस्टेंट बताया गया है। दावा है कि उन्हें हर हफ्ते करीब 20 लाख रुपये दिए जा रहे थे। वहीं, भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की फीस 12 से 15 लाख रुपये प्रति सप्ताह बताई गई।
Read more: क्या स्क्रिप्टेड है ‘कॉफी विद करण’? शनाया कपूर के मेकअप रूम में दिखा बड़ा सुराग
अब तक इन कंटेस्टेंट्स का सफर हुआ खत्म
‘बिग बॉस 20’ में अब तक रोहेद खान, ईशा रिखी, रीति तिवारी, नकुल धुल, अमन गांधी, मैरी कॉम और आसिफ खान शो से बाहर हो चुके हैं। वहीं, मनीष गोयल ने मेडिकल कारणों से शो छोड़ दिया। अब घर में मुकाबला और कड़ा हो गया है। दर्शकों की नजर आने वाले वीकेंड का वार और मेकर्स के फिनाले को जनवरी तक बढ़ाने के फैसले पर टिकी है।