‘कमिटेड आदमी के साथ कोई ऐसा नहीं करेगा’, बिग बॉस में ‘कंबल कांड’ पर लव गिल पर भड़की स्काउट की GF – scout op gf kaashvi slams love gill blanket massage romantic angle bigg boss 20 tmovj


बिग बॉस के घर में रविवार का दिन काफी कॉन्ट्रोवर्सी से भरा होने वाला है. गेमर स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी शो में आ रही हैं. आज रात के वीकेंड का वार एपिसोड में उनकी एंट्री होगी, और वो आते ही स्काउट को जमकर फटकार लगाने वाली है. शो में उनकी और लव गिल के रिश्ते पर काफी बातें हो रही हैं. वो दोनों एक-दूसरे को भाई-बहन कहते हैं, मगर उनकी बढ़ती नजदीकियां अब चर्चा का विषय बन गई है. 

बीते कुछ दिनों से स्काउट और लव की नजदीकियां इस हद तक बढ़ गई हैं कि गेमर पंजाबी एक्ट्रेस को कंबल के अंदर मसाज देते नजर आए. इस बात पर सबसे बड़ा बवाल खड़ा हुआ. कल रोहित शेट्टी ने भी इस मुद्दे को उठाया, और दोनों से सवाल किया कि क्या वो सचमुच भाई-बहन हैं? लव, स्काउट को जिस तरह गले लगा रही हैं और उनके साथ रह रही हैं वो देखकर सबसे ज्यादा दुख गेमर की गर्लफ्रेंड काशवी को हुआ है. शो के बाहर उनके परेशान होने वाले रिएक्शन साफ देखे जा सकते हैं. 

स्काउट से नाराज हैं गर्लफ्रेंड काशवी?

शो के प्रोमो में काशवी को देखा जा सकता है कि वो किस तरह स्काउट को फटकार रही हैं. साथ ही वो लव पर भी सवाल उठा रही हैं, जिन्होंने उनके बॉयफ्रेंड के साथ इस तरह की हरकत की. काशवी हर रोज लाइव स्ट्रीम के जरिए बिग बॉस पर रिएक्ट करती हैं, कल भी उन्होंने लाइव के दौरान अपने प्रोमो पर बात की. काशवी ने कहा कि जिस तरह उनकी बातों को दिखाया गया, वो थोड़ा ड्रामा जरूर से लग रहा है. लेकिन उन्होंने ये सबकुछ कहा है, और उनके मुताबिक इसकी जरूरत भी थी. काशवी का कहना है कि अगर वो स्काउट को उनकी गलती का एहसास नहीं दिलाती, तो शायद वो आगे भी ऐसा करते रहते. 

काशवी का दावा है कि स्काउट को कोई अंदाजा नहीं कि बाहर उनकी छवि किस तरह दिखाई जा रही है. उनका कहना है कि अगर स्काउट को पता होता, तो वो लव गिल के साथ वो सबकुछ नहीं करते. वो क्यों शो के बाहर अपनी चीजें खराब करते. काशवी ने बताया कि उन्होंने स्काउट को इस पूरे विवाद के बारे में जितना अनफिल्टर्ड तरीके से बोलना था, बोल दिया है. यूट्यूबर ने ये भी कहा कि स्काउट संग उनकी बात लगभग 30 मिनट तक हुई थी, लेकिन अब शो में उसे कितना दिखाया जाएगा इसके बारे में उन्हें नहीं पता है. 

स्काउट की गर्लफ्रेंड ये भी बताती हैं कि उनसे जो भी मुद्दे हो सकते थे, उन्होंने वो सब शो में उठाए और गेमर को समझाया. उन्होंने पूरी कोशिश की कि स्काउट को सीधे तौर पर समझा सकें. उनके मुताबिक शायद वो बातें स्काउट को दुख पहुंचा गई होंगी, क्योंकि उन्होंने कभी उनसे उस तरीके से बात नहीं की. अब देखना है कि एपिसोड में काशवी की बातें सुनकर स्काउट ओपी का क्या रिएक्शन होने वाला है. 

लव गिल पर काशवी ने उठाए सवाल

काशवी ने लाइव स्ट्रीम के दौरान लव गिल पर भी कई बातें की. उन्होंने एक्ट्रेस पर सवाल उठाए क्योंकि वो भाई-बहन का नाम देकर एक कमिटेड आदमी के साथ इस तरह से कोजी हुईं. उन्होंने पूछा कि क्या कोई औरत किसी कमिटेड आदमी के साथ इतनी नजदीकियां बढ़ाएगी? काशवी ने साफ किया कि उन्होंने स्काउट की गलती भी सबके सामने रखी, मगर लव गिल भी इस मामले में पूरी जिम्मेदार हैं. काशवी कह रही हैं कि लव स्काउट को अपने कंधे पर उठाने के लिए कहती हैं. उन्हें काफी देर तक बिना किसी बात गले लगाती हैं.

काशवी ने कहा कि लव गिल कोई नादान नहीं हैं, वो समझदार हैं. वो इंडस्ट्री में कई सालों से हैं. काशवी ने कहा कि एक औरत अपने पति और बच्चे को छोड़कर किसी भी दूसरे मर्द के इस इस तरह नहीं बर्ताव करेगी. उन्होंने कहा कि स्काउट की भी पूरी गलती है, मगर लव ने नेशनल टीवी पर जो हरकत की वो बिल्कुल सही नहीं है. उनके मुताबिक, कोई लड़की ऐसा नहीं करेगी. स्काउट की गर्लफ्रेंड ने साफ कहा कि लव ने कई बार गेमर को छूने की पहल की, जिसका सबूत वो दिखा भी सकती हैं.

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

Rohit Shetty on Bigg Boss 20: Firing Remark Explained

‘बिग बॉस 20’: लव संग बॉयफ्रेंड स्काउट की हरकत पर भड़कीं GF काशवी, WKW में लगाई क्लास, दूर हटने की दी वॉर्निंग

बिग बॉस 20:शो में पहुंचीं स्काउट की गर्लफ्रेड, लव से पूछा ये सवाल; यूजर्स ने की रोहित शेट्टी की तारीफ – Scoutop Girlfriend Kashvi Scold To Him For Massage Love Gill In Bigg Boss Weekend Ka Vaar User Praise Rohit Sh