करण जौहर खेंलेगे ‘बिग बॉस’ में रैपिड फायर राउंड, यंग डीएसए ने बताई घर में अपनी सबसे बड़ी गलती, Bigg-boss Hindi News


सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 का दिवाली वीकेंड काफी धमाकेदार रहने वाला है। एक तरफ जहां सलमान खान घरवालों के साथ अलग-अलग गेम्स खेलकर उन्हें एंटरटेन करेंगे। दूसरी तरफ गौरव गुप्ता और करण जौहर जैसे मेहमान वीकेंड को और भी स्पेशल बना देंगे। मेकर्स ने प्रोमो वीडियो रिलीज करना शुरू कर दिया है। एक लेटेस्ट प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि करण जौहर घरवालों के साथ रैपिड फायर राउंड खेल रहे हैं। ठीक वैसा ही, जैसा वह अपने टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ में मेहमानों के साथ खेलते हैं।

कनिका ने बताए टॉप 3 के नाम

प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि सलमान खान स्टेज पर करण जौहर का स्वागत करते हैं और फिर करण घरवालों के साथ रैपिड फायर राउंड खेलने के बारे में उन्हें बताते हैं। करण जौहर ने घरवालों से बड़े टेढ़े सवाल पूछे और फिर घरवालों ने भी बड़े बिंदास अंदाज में उनके जवाब दिए। करण जौहर ने गुल्लू से पूछा- ऐसा कौन है, जिससे घर से बाहर जाने के बाद आप कभी नहीं मिलना चाहोगे? जवाब में उन्होंने कहा- करिश्मा ना मिले। कनिका से करण जौहर ने पूछा घर के टॉप 3 लोगों का नाम।

ये भी पढ़ें:

बिग बॉस में बेटी की लव स्टोरी से परेशान पैरेंट्स, पूछा- क्या तुम्हें हम याद हैं?

यंग ने बताई सबसे बड़ी गलती

जवाब में कनिका ने अपना, गुल्लू और काजी का नाम दिया। लव गिल से करण जौहर ने पूछा- आम्रपाली और स्काउट में कौन इस घर में रहना ज्यादा डिजर्व करता है? जवाब में लव गिल ने स्काउट का नाम दिया। यंग डीएसए से जब पूछा गया कि उनके मुताबिक घर में उनकी सबसे बड़ी गलती क्या रही है? तो जवाब में उन्होंने कहा- लव से दोस्ती करना उनकी सबसे बड़ी गलती रही है। यंग के इस जवाब पर करण जौहर भी शॉक्ड रह गए। लेकिन असली धर्मसंकट में तो स्काउट पड़ गए। क्योंकि उनसे करण जौहर ने पूछा कि लव और यंग डूब रहे हैं, तो आप किसे बचाएंगे?

ये भी पढ़ें:

सलमान खान के बिग बॉस 20 ने रचा इतिहास, 60 दिन में क्रॉस किया 100 करोड़ वॉच टाइम

घरवालों की जमकर होगी खिंचाई

इस सवाल का जवाब प्रोमो वीडियो में नहीं दिखाया गया है। देखना होगा कि स्काउट क्या जवाब देते हैं। इसके अलावा दिवाली वीकेंड में दर्शकों को स्टेज पर सलमान खान के साथ कॉमेडियन गौरव गुप्ता नजर आएंगे, जो कि घरवालों की जमकर टांग खींचने वाले हैं। वह काजी से लेकर यंग और लव तक की खिंचाई करेंगे। वहीं सलमान खान भी घरवालों को उनकी फितरत के मुताबिक अवॉर्ड देने की बात करेंगे। जिसमें हर घरवालों को उनकी आदत, हरकतों और बर्ताव के मुताबिक टैग किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

इस दुर्लभ बीमारी से हुई थी फिल्म ‘मेहंदी’ एक्टर फराज खान की डेथ



Source link

Related posts

सलीम खान:’बिग बॉस 20′ में रोए सलमान खान; मोहित चौहान ने शो में किया अभिनेता के पिता का जिक्र; वीडियो वायरल – Saleem Khan Emotional After Remember His Father Salim Khan In Bigg Boss Weekend Ka Vaar

Salman Khan Emotional: बिग बॉस में फिर रोए सलमान खान, पिता सलीम खान की आई याद, Video – salman khan turns emotional for father salim khan bigg boss 20 mohit chauhan tmovj

Bigg Boss 20: ‘एक ही रिमोट से खेलो…’ गौरव की रोस्टिंग पर भड़के स्काउट, मचा बवाल तो कॉमेडियन ने इंस्टाग्राम अकाउंट किया, Bigg-boss Hindi News