कांच के बाड़े में बंद था विशाल अजगर, अचानक किया ऐसा हमला कि टूट गया शीशा, नजारा देख उड़ गए लोगों के होश – Giant Python Smashes Glass Enclosure Shocking Video Goes Viral


अक्सर आपने सांपों को कांच के बड़े-बड़े बाड़ों में बंद देखा होगा। इन बाड़ों के अंदर सांप आराम से रहते नजर आते हैं, लेकिन क्या हो अगर कोई विशाल अजगर अचानक कांच की दीवार ही तोड़ दे? अमेरिका के यूटा राज्य से ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विशाल अजगर ने अपने कांच के बाड़े को तोड़ दिया और बाहर निकल आया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोग अजगर की ताकत पर हैरानी जता रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

 कांच पर जोर लगाने लगा विशाल अजगर

यह घटना अमेरिका के पार्क सिटी में स्थित वाइल्डफायर रेटिक्स नाम की रेप्टाइल फैसिलिटी की बताई जा रही है। यहां वेस्टन वेनर नाम के ब्रीडर और कीपर बड़े-बड़े सांपों की देखभाल करते हैं। बताया जा रहा है कि जब वेस्टन सांपों की ताकत के बारे में बता रहे थे, तभी पीछे रखे एक विशाल अजगर ने अपने बाड़े के कांच पर जोर लगाना शुरू कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि अजगर अपने भारी शरीर और सिर से कांच पर दबाव डालता है। कुछ ही देर में कांच में दरारें नजर आने लगती हैं। इसके बाद अचानक शीशा टूट जाता है और अजगर बाहर निकलकर फर्श पर आ जाता है। यह सब इतनी तेजी से होता है कि वहां मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में अजगर को कांच की दीवार तोड़ते देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं। आमतौर पर लोग कांच के बाड़ों को मजबूत और सुरक्षित मानते हैं, लेकिन इस घटना ने सांपों की ताकत को लेकर लोगों का ध्यान खींचा है।

आखिर कितनी ताकत होती है इस अजगर में?

रेटिकुलेटेड पायथन दुनिया के सबसे लंबे सांपों में गिना जाता है। इसका शरीर लंबा और मांसपेशियां काफी मजबूत होती हैं। यह जहरीला सांप नहीं है, लेकिन अपने शिकार को शरीर में लपेटकर उसे दबोच सकता है। इसकी ताकत और भारी शरीर इसे एक खतरनाक शिकारी बनाते हैं। हालांकि, इस घटना से यह नहीं समझना चाहिए कि हर अजगर आसानी से कांच तोड़ सकता है। ऐसा बाड़े की बनावट, कांच की मजबूती और अजगर के दबाव जैसी परिस्थितियों पर निर्भर करता है। यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि बड़े सांपों को सुरक्षित रखने के लिए उनके बाड़ों का मजबूत होना कितना जरूरी है।



Source link

Related posts

दार्जिलिंग की टॉय ट्रेन के सामने खड़ी थी कार, फिर स्कूटर से हुई टक्कर; वायरल वीडियो देख चौंके लोग – Darjeeling Toy Train Collides With Vehicles Video Goes Viral On Internet See Netizens Reaction

‘मेरा खाना भी ले लो…,’ दिल्ली प्रोटेस्ट का सबसे प्यारा VIDEO अब हुआ वायरल – delhi protest woman cop offers food to protester video viral tstf

हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ई-रिक्शा चालक का खतरनाक स्टंट वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी