कानपुर:जेके कैंसर अस्पताल में खुले में बायोमेडिकल वेस्ट जलाने का वीडियो वायरल – Kanpur: Video Of Biomedical Waste Being Burned In The Open At Jk Cancer Hospital Goes Viral


जेके कैंसर अस्पताल में खुले में बायोमेडिकल वेस्ट जलाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें इस्तेमाल की गईं सिरिंज, पट्टियां, दवाइयों की शीशियां और अन्य चिकित्सा अपशिष्ट खुले में पड़े और जलते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल परिसर में बायोमेडिकल कचरा खुले में पड़ा रहता है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बना रहता है।




चिकित्सा अपशिष्ट का नियमानुसार वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कराना चाहिए और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उनका कहना है कि खुले में ऐसे कचरे को जलाने से हानिकारक धुआं निकल सकता है। मामले में सीएमएस डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि फैले हुए कचरे को हटवाया जा रहा है। साथ ही पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। 



Source link

Related posts

Bulandsehar News: नाले में गिरा युवक, वीडियो वायरल, Bulandsehar Hindi News

बच्चे को स्कूल छोड़ने पहुंची महिला, तभी वैन चालक पर टूट पड़ा कुत्ता… CCTV वीडियो वायरल – surat dindoli stray dog attacks school van driver cctv video viral lclcn

बॉल लाइटिंग क्या है? वायरल होते रहते हैं इससे जुड़े फेक वीडियो – what is ball lightning viral fake cgi video explained tstsd