संवाद सहयोगी, जागरण, कल्याणपुर, (कानपुर)। कल्याणपुर के एहसास हास्पिटल के वार्डबाय ने खुद को एमबीबीएस चिकित्सक बताकर दो पोस्टर अपने इंटरनेट अकाउंट पर शेयर कर दिए ।शनिवार देर रात पोस्टर इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रचलित हो गए।
कल्याणपुर वर्तमान समय में अस्पतालों की मंडी बन चुका है।यहां एक अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग बंद कराता है तो चार नए अस्पताल खुल जाते है।अस्पताल संचालक और वार्डबाय के तमाम कारनामे भी अक्सर चर्चा का विषय बनते है।
ताजा मामला नए शिवली रोड पर स्थित एहसास हास्पिटल का है जहां पर कार्यरत वार्डबाय कृष्ण मोहन ने खुद को एमबीबीएस चिकित्सक बताकर दो पोस्टर अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर शेयर कर दिए। जिसमें कृष्णमोहन ने न सिर्फ खुद को एमबीबीएस बताया बल्कि आइसीयू स्पेशलिस्ट बताकर अस्पताल की तमाम खूबियां भी गिनाई है। देखते ही देखते पोस्टर इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित हो गया।