काश मैं…, बिग बॉस 20 से एविक्ट होने के बाद नकुल ढुल ने शेयर किया पहला पोस्ट, Tv Hindi News


बिग बॉस 20 में दो वाइल्ड कार्ड की एंट्री हुई। एक अभी भी घर में हैं, वहीं दूसरे को 24 घंटे के अंदर-अंदर बाहर कर दिया गया। अब नकुल ने इस पूरे विवाद पर बयान जारी किया है।

हरियाणा के प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल ढुल उर्फ मिट्ठू डॉन ने ‘बिग बॉस 20’ से बेघर होने के बाद इंस्टाग्राम पर अपनी बात रखी। रविवार शाम शेयर की गई एक स्टोरी में उन्होंने कहा कि उन्हें इसलिए नहीं निकाला गया क्योंकि स्थिति बिगड़ गई थी। उन्हें इसलिए निकाला गया क्योंकि घर के अन्य सदस्यों ने दबाव डाला था।

नकुल ढुल ने अपनी सफाई में क्या कहा?

नकुल ढुल ने लिखा, “मुझे यह मौका देने के लिए बिग बॉस की टीम का बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने मेरे साथ बहुत मेहनत की। काश मैं और बेहतर योगदान दे पाता और उनके और अधिक काम आ पाता। मुझे लगता है कि मुझे इसलिए बाहर निकाला गया क्योंकि घर के सभी लोगों ने ऐसा करने के लिए कहा था, न कि इसलिए कि हालात बहुत खराब थे। अब इस मुद्दे को यहीं खत्म करो, आगे बढ़ो।”

हाथापाई के कारण शो से हुए थे बाहर नकुल

सिंगर काजी तौकीर अपने और स्काउट के बारे में कुशल तंवर (गुल्लू) और अन्य साथियों को बता रहे थे। नकुल ने वो बातें सुनी और जाकर स्काउट को बताई। स्काउट सबके साथ बाहर आया और काजी से सवाल पूछने लगा। नकुल ने काजी को करेक्ट किया और तभी पीछे से गुल्लू ने कुछ कहा। नकुल भड़क गए और दोनों झगड़ने लगे। झगड़े के दौरान नकुल ने गुल्लू को धक्का दे दिया, जिसके बाद दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। घर के अन्य सदस्यों ने किसी तरह दोनों को अलग किया। इसके बाद घरवालों ने नकुल के हिंसक रवैये पर आपत्ति जताई और नकुल को बाहर निकालने की मांग की। बिग बॉस ने कहा कि घर के सबसे बड़े नियम का उल्लंघन हुआ है इसलिए वे नकुल को बेघर कर रहे हैं।

कौन हैं मिट्ठू डॉन और क्यों रहे विवादों में?

झज्जर (हरियाणा) के रहने वाले नकुल इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं। व्यंग्य, मीम्स और कमेंट्री वाले कंटेंट से उन्होंने इंस्टाग्राम पर करीब 14 लाख फॉलोअर्स बनाए हैं। बिग बॉस में एंट्री लेते ही उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वे रात के समय लड़कियों के पीछे चलने जैसी बातों पर मजाकिया टिप्पणी करते दिखे थे। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे महिलाओं की सुरक्षा का मजाक उड़ाना माना और काफी विरोध जताया। मामला बढ़ने पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने खुद संज्ञान लेते हुए हरियाणा पुलिस को एफआईआर दर्ज करने, डिजिटल सबूतों की फॉरेंसिक जांच कराने और वीडियो हटवाने के निर्देश दिए थे। इस मामले में पुलिस जांच अभी जारी है।





Source link

Related posts

बिग बॉस 20:शो से खत्म हुआ अमन गांधी का सफर, फूट-फूटकर रोईं आरिश्फा; अगले हफ्ते कौन होस्ट करेगा वीकेंड का वार? – Bigg Boss 20 Aman Gandhi Evicted From Salman Khan Show Rohit Shetty Hots Next Weekend Ka Vaar

अलग होगा अगला ‘वीकेंड का वार’, सलमान नहीं यह होंगे होस्ट, फैंस करने लगे यह डिमांड, Bigg-boss Hindi News

Bigg Boss 20 Eviction: अमन गांधी हुए घर से बेघर! कम वोट मिले या कोई और वजह, जानें पूरा मामला