किंग:बॉक्स ऑफिस से पहले यूट्यूब पर शाहरुख का जलवा, फिल्म के गाने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, ‘जवान’ को छोड़ा पीछे – Shah Rukh Khan King Song Tu Mila Jaye Breaks Records Becomes Most Viewed Indian Film Song In 24 Hours


{“_id”:”6ae9b713e07e1f1c280ae436″,”slug”:”shah-rukh-khan-king-song-tu-mila-jaye-breaks-records-becomes-most-viewed-indian-film-song-in-24-hours-2026-11-03″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”किंग: बॉक्स ऑफिस से पहले यूट्यूब पर शाहरुख का जलवा, फिल्म के गाने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, ‘जवान’ को छोड़ा पीछे”,”category”:{“title”:”Bollywood”,”title_hn”:”बॉलीवुड”,”slug”:”bollywood”}}

किंग का पहला गाना ‘तू मिल जाए’
– फोटो : Instagram @shahrukhkhan

विस्तार

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का जादू एक बार फिर फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। उनकी आने वाली फिल्म ‘किंग’ का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज होते ही छा गया है। शाहरुख के 61वें जन्मदिन के खास मौके पर 2 नवंबर, 2026 की आधी रात को रिलीज हुए इस रोमांटिक गाने को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है।


24 घंटों में बनाया ये रिकॉर्ड 

रिलीज के महज 24 घंटों के अंदर ही ‘तू मिल जाए’ ने सभी प्लेटफॉर्म पर 6 करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं। वहीं, सिर्फ यूट्यूब पर इस गाने को 3.63 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है और इसे 4.3 लाख से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं। इसी के साथ यह 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला भारतीय फिल्मी गाना बन गया है।


  • खास बात यह है कि ‘तू मिल जाए’ ने शाहरुख खान की ही ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ के गाने ‘जिंदा बंदा’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

  • ‘जिंदा बंदा’ को रिलीज के पहले 24 घंटों में 3.46 करोड़ व्यूज मिले थे।

  • इसके अलावा ‘तू मिल जाए’ ने ‘गुज्जू पटाका’ (3.40 करोड़), ‘जय श्री राम’ (3.22 करोड़) और ‘राम सिया राम’ (3.21 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया है।

  • इस तरह शाहरुख खान ने अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक नया इतिहास रच दिया है।



Source link

Related posts

Shah Rukh Khan King: ₹665 Crore Pre-Release Deal

Ramayana’s pre-Diwali GAMBLE brings back memories of Dilwale Dulhania Le Jayenge: Shah Rukh Khan-starrer opened BELOW Gundaraj, Andolan, Angrakshak and yet REWROTE box office HISTORY : Bollywood News

“सिस्टर सिस्टर 3” विवादों से घिरी होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर सफल रही: क्या मार्केटिंग खेल का रुख बदल रही है?