कुत्ते के पिंजरे में बंद किया, नाक रगड़वाई, फिर युवक को चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल – patiala youth locked in dog cage beaten tipper accident police action LCLAR


पंजाब के पटियाला से एक युवक को पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हुआ है. इस वायरल वीडियो में एक युवक को कुत्ते के पिंजरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की गई. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले की जानकारी देते हुए एसपी मोहित अग्रवाल ने बताया कि यह घटना पिछले सप्ताह की है. मारपीट का शिकार हुए युवक की पहचान प्रिंस के रूप में हुई है. प्रिंस टिपर चालक है और उसी के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है.

पुलिस के मुताबिक पीड़ित युवक का नाम प्रिंस है और वो टिपर चलाता है. उससे रोपड़ में एक दुर्घटना हुई थी. हादसे के बाद मामला आगे बढ़ा और इसके बाद टिपर मालिक पर प्रिंस के अपहरण का आरोप लगा. बताया जा रहा है कि प्रिंस को ले जाने के बाद उसके साथ मारपीट की गई. इसी दौरान का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में उसे कुत्ते के पिंजरे में कैद करके रखा गया और उसके साथ मारपीट की गई. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की. एसपी मोहित अग्रवाल के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि पुलिस की जांच अभी जारी है.

वायरल वीडियो के आधार पर जांच

पुलिस अब वायरल वीडियो और शिकायत में सामने आए आरोपों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक को किस परिस्थिति में पिंजरे में बंद किया गया और उसके साथ मारपीट की घटना कैसे हुई. पुलिस के अनुसार, इस मामले में एफआईआर नंबर 211 दर्ज की गई है. एफआईआर 1 अक्टूबर 2026 को दर्ज की गई. मामले में भारतीय न्याय संहिता यानी बीएनएस की धाराओं 140(2), 127(2), 191(3), 190, 115(2) और 351(2) के तहत कार्रवाई की गई है.

कुछ आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

एसपी मोहित अग्रवाल ने बताया कि मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस की जांच का केंद्र वायरल वीडियो, युवक प्रिंस के साथ हुई कथित मारपीट और रोपड़ में हुए टिपर हादसे के बाद सामने आए घटनाक्रम पर है. पुलिस आरोपों से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है और कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी भी की गई है. पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच जारी है.

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

Sirohi News: पोती ने 80 साल की दादी को पीटा? सिरोही में वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

Bulandsehar News: ​सड़क हादसे का रोंगटे खड़े करने वाला सीसीटीवी फुटेज वायरल, ट्रैक्टर से टकराकर उछलकर गिरे थे भाई-बहन, Bulandsehar Hindi News

सड़क बनाने के लिए डाली गई सीमेंट ही चोरी कर गए लोग, वीडियो वायरल