Last Updated:
बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने छोटे-छोटे रोल से अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली. अली फजल भी ऐसे ही कलाकारों में शामिल हैं. कभी‘फुकरे’ जैसी कॉमेडी फिल्म से भी वह अपने सीरियस रोल से छा गए थे. उन्होंने दर्शकों को खूब हंसाया था. आज ‘मिर्जापुर’ के गुड्डू पंडित बनकर भी छाए हुए हैं. उनके इस सीरियस और दमदार किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया है. हाल ही में रिलीज हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया.आज उनके बर्थडे पर जानते हैं और भी बहुत कुछ.
नई दिल्ली. अली फजल ने अपने करियर में कई तरह के किरदार निभाए हैं. साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘फुकरे’ में वह जफर भाई के किरदार में नजर आए थे. यह एक कॉमेडी फिल्म थी, जिसमें दोस्ती, मस्ती और युवाओं की जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प पहलुओं को दिखाया गया था. फिल्म में अली का अंदाज दर्शकों को पसंद आया और उन्हें पहचान मिलने लगी. बॉलीवुड एक्टर अली फजल का जन्म आज ही के दिन 15 अक्टूबर को हुआ था. आज वह अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. (फोटो साभार :instagramalifazal9)
अली को यूं तो पहचान फुकरे से ही मिल गई थी. लेकिन असली पॉपुलैरिटी उन्हें वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ से मिली. इस सीरीज में उन्होंने गुड्डू पंडित का किरदार निभाया, जो उनके करियर के सबसे चर्चित किरदारों में से एक बन गया. गुड्डू का गुस्सा, ताकत, बदले की भावना और अपने परिवार के लिए कुछ भी कर गुजरने का अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया.
(फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)
‘फुकरे’ में हल्के-फुल्के अंदाज में नजर आने वाले अली को ‘मिर्जापुर’ में एक बिल्कुल अलग अवतार में देखना दर्शकों के लिए खास अनुभव रहा. इस किरदार ने साबित किया कि अली सिर्फ कॉमेडी ही नहीं, बल्कि गंभीर और एक्शन से भरपूर भूमिकाएं भी बखूबी निभा सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
‘मिर्जापुर’ की लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स इसकी कहानी को बड़े पर्दे पर लेकर आए. 4 सितंबर 2026 को रिलीज हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में अली फजल एक बार फिर गुड्डू पंडित के किरदार में नजर आए. फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने कालीन भैया और दिव्येंदु ने मुन्ना त्रिपाठी की भूमिका निभाई.
फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के करीब 16 दिनों में दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. इसके साथ ही यह 2026 की उन चुनिंदा हिंदी फिल्मों में शामिल हो गई, जिन्होंने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर यह उपलब्धि हासिल की.
अली फजल अपने काम से बहुत प्यार करते हैं. उनका कहना है कि उन्हें अपने जन्मदिन पर सेट पर रहना और एक नई कहानी को पर्दे पर उतारने के लिए काम करना काफी अच्छा लगता है. उनके मुताबिक, जिस काम से उन्हें प्यार है, उसे करते हुए अपना खास दिन मनाने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता.
अपने जन्मदिन और काम को लेकर अली फजल ने कहा, मैं खुश हूं कि अपना जन्मदिन उस काम को करते हुए मना रहा हूं, जिससे मुझे प्यार है. प्रोफेशनल तौर पर यह साल काफी अच्छा और रोमांचक रहा है. अब दिल्ली में अपने अगले प्रोजेक्ट के सेट पर होना इस दिन को और भी खास बना देता है. उन्होंने आगे कहा कि उन्हें एक ऐसी सिचुएशनल कॉमेडी फिल्म में काम करने का मौका मिला है, जिसके जरिए वह कुछ नया करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्हें उम्मीद है कि फिल्म की कहानी देश के लोगों से जुड़ पाएगी. अली के मुताबिक, सेट पर रहकर नई कहानी को पर्दे पर लाने से बेहतर जन्मदिन मनाने का कोई और तरीका नहीं है.
बता दें कि अली की पत्नी ऋचा चड्डा भी इंडस्ट्री की धाकड़ एक्ट्रेस हैं. उन्हें जो कहना होता है, वह बेबाक होकर कहती हैं. ये बेबाकी उनके किरदारों में भी नजर आती हैं.बात अगर अली के अपकमिंग प्रोजेक्ट की करें तो वह जल्द ही अपनी अगली कॉमेडी फिल्म की शूटिंग दिल्ली में शुरू कर दी है. हालांकि, अभी तक फिल्म के नाम, कहानी और बाकी कलाकारों को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. इस फिल्म में अली एक बार फिर नए अंदाज में दर्शकों के सामने नजर आएंगे.