बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान जहां भी नजर आते हैं, कैमरों का ध्यान अपने आप उनकी तरफ चला जाता है. लेकिन इस बार लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान उनके साथ नजर आईं उनकी लंबे समय से मैनेजर पूजा ददलानी भी खूब चर्चा में हैं. दरअसल, एक वायरल वीडियो में शाहरुख खान पूजा के दुपट्टे से अपना चेहरा पोंछते दिखाई दिए. उस समय उनके साथ पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान भी मौजूद थीं. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस छोटे से पल को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं.
शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं.
वीडियो को ANI द्वारा शेयर किया गया-
सोशल मीडिया पर शाहरुख संग पोस्ट
शाहरुख के साथ ब्लैक आउटफिट में वह ब्लैक टेक्सचर्ड टॉप और मैचिंग बॉटम में नजर आ रही हैं. कम ज्वेलरी, खुले वेवी बाल और न्यूड मेकअप उनके लुक को ज्यादा ओवरडू किए बिना स्टाइलिश बनाते हैं. अगर आपको सिंपल वेस्टर्न और एलीगेंट लुक चाहिए तो आप ऐसे फॉर्मल तरीके से ड्रेस को वियर कर सकती हैं.
सिर्फ मैनेजर नहीं, फैशन में भी रहती हैं चर्चा में
पूजा ददलानी का फैशन सेंस भी अक्सर लोगों का ध्यान खींचता है. वह ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक को काफी क्लासी अंदाज में कैरी करती नजर आती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब पसंद की जाती हैं, खासकर उनका ट्रेडिशनल टच. कुछ ऐसे फोटोज हैं, जो आपको किसी फंक्शन या पार्टी में जाने के लिए कैसे तैयार होना है, इसका आइडिया दे सकते हैं. आइवरी साड़ी जो आपके लुक को सटल और एलिगेंट बनाता है.
जबकि पिंक साड़ी को कैसे पेयर करना है यह तो आप पूजा से सीखें, पूजा के साथ उनकी बेटी ने भी फोटो के लिए पोज़ दिया है…
कौन हैं पूजा ददलानी?
TOI की रिपोर्ट के अनुसार, पूजा ददलानी करीब एक दशक से ज्यादा समय से शाहरुख खान के प्रोफेशनल काम को संभाल रही हैं. उपलब्ध रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने 2012 में शाहरुख खान के मैनेजर के तौर पर काम शुरू किया था. उनके काम में शाहरुख के प्रोफेशनल और बिजनेस से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामले शामिल रहे हैं. वह Red Chillies Entertainment और Kolkata Knight Riders से जुड़े काम भी संभालती रही हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार पूजा ने मुंबई के H.R. College of Commerce and Economics से पढ़ाई की और बाद में पत्रकारिता की पढ़ाई भी की. उनका जन्म मुंबई में हुआ और वह वहीं पली-बढ़ीं.