क्या जैकी चैन का हो गया निधन? 72 साल के एक्टर की मौत की खबर निकली फर्जी


हॉलीवुड के मशहूर स्टार और एक्शन आइकॉन जैकी चैन को लेकर सोशल मीडिया पर उनके निधन की झूठी खबर तेजी से वायरल हो रही है. कई पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि 72 साल के एक्टर का निधन हो गया है. हालांकि, ये खबर पूरी तरह फर्जी है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जैकी चैन जिंदा हैं और अपने काम में एक्टिव हैं.

दरअसल, सोशल मीडिया पर जैकी चैन की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर पर उनके नाम के साथ ‘1954-2026’ लिखा हुआ है. तस्वीर को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि एक्टर अब इस दुनिया में नहीं रहे. देखते ही देखते ये पोस्ट दुनियाभर में फैल गईं और इन्हें लाखों व्यूज मिलने लगे. 

जैकी चैन की आखिरी पब्लिक अपीयरेंस कब हुई थी?
जैकी चैन आखिरी बार जुलाई 2026 में सिंगापुर में नजर आए थे. 7 जुलाई को उन्होंने सिंगापुर के ‘पेई चुन पब्लिक स्कूल’ का दौरा किया था. यहां उन्होंने करीब 900 छात्रों और स्टाफ से मुलाकात की. ये कार्यक्रम ‘लिम फैमिली फाउंडेशन’ की ओर से आयोजित किया गया था.

इस दौरान जैकी चैन ने छात्रों से अपने बचपन और फिल्मी सफर के बारे में बात की. उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि बचपन में उनकी सबसे बड़ी चिंता खाना और अपने टीचर की मार से बचना होती थी. उन्होंने बच्चों को मेहनत करने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए लगातार कोशिश करते रहने की सलाह भी दी.

ये भी पढ़ें:- ‘दृश्यम’ के इंस्पेक्टर गायतोंडे को नहीं भूले अजय देवगन, 11 साल बाद पहचाना, कमलेश सावंत ने सुनाया किस्सा

छात्रों के साथ जैकी चैन ने गाया था गाना
स्कूल विजिट के दौरान जैकी चैन ने छात्रों के साथ अपना गाना ‘Hard to Say Goodbye’ भी गाया. उनका ये अंदाज देखकर वहां मौजूद छात्र और स्टाफ काफी खुश नजर आए. इस दौरान एक्टर ने छात्रों के सवालों के जवाब दिए और अपने करियर से जुड़े कई अनुभव भी शेयर किए. जैकी चैन ने बच्चों से कहा कि जिंदगी में सपने देखना बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि हर सपना पूरा हो, ये जरूरी नहीं है, लेकिन बिना सपने देखे आगे बढ़ना और कामयाबी हासिल करना मुश्किल है.

पहले भी फैल चुकी हैं जैकी चैन की मौत की अफवाहें
बता दें कि जैकी चैन के निधन की झूठी खबर पहली बार नहीं फैली है. इससे पहले भी सोशल मीडिया पर उनके निधन का दावा किया जा चुका है. साल 2022 में भी जैकी चैन की मौत से जुड़ी एक पोस्ट तेजी से वायरल हुई थी. हालांकि, बाद में इस खबर को फर्जी बताया गया था.

ये भी पढ़ें:- Video: पेरिस फैशन वीक में छाईं 52 साल की ऐश्वर्या राय बच्चन, ब्लैक गाउन में ढाया कहर





Source link

Related posts

पटना में प्रदर्शन के बीच छात्रा और महिला सिपाही की दौड़, बैग-चप्पल छूटे फिर भी नहीं आई पकड़ में

‘मैंने तेरे ही भरोसे…’ कौन है वो अमेरिकी, जिस पर छाया ‘हनुमान अंश’ का जादू? – american singer alec soderberg hanuman ansh bhajan viral video tstf

Kaala Chashma गाने पर लड़की ने किया गजब का डांस, देख इंटरनेट हुआ शॉक्ड! वायरल वीडियो..