क्राइम और मर्डर मिस्ट्री के शौकीन हैं? 2025 में रिलीज हुईं ये 5 हॉलीवुड फिल्में OTT पर जरूर देखें


2025 में हॉलीवुड में कई शानदार क्राइम थ्रिलर फिल्में रिलीज हुईं, जिन्होंने अपनी दमदार कहानी और जबरदस्त सस्पेंस से दर्शकों का ध्यान खींचा. इन फिल्मों में मर्डर मिस्ट्री से लेकर खतरनाक अपराधियों और पुलिस की जांच तक देखने को मिलती है.

अगर आपको भी क्राइम, सस्पेंस और थ्रिलर फिल्मों का शौक है, तो हम आपके लिए साल 2025 की ऐसी ही 5 बेहतरीन हॉलीवुड फिल्में लेकर आए हैं. इनकी कहानियां आपको आखिरी तक स्क्रीन से बांधे रखेंगी.

‘ब्लैक बैग’
ये एक स्पाई थ्रिलर, मिस्ट्री और क्राइम ड्रामा फिल्म है. इसकी कहानी एक खुफिया अधिकारी की है, जिसे अपनी ही पत्नी पर देश से गद्दारी करने का शक होता है. इसके बाद वो सच्चाई का पता लगाने में जुट जाता है. फिल्म में केट ब्लैंचेट और माइकल फासबेंडर मुख्य भूमिका में हैं. इसे जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.

‘द अकाउंटेंट 2’
‘द अकाउंटेंट 2’ एक क्राइम, एक्शन और थ्रिलर फिल्म है. इसकी कहानी क्रिश्चियन वुल्फ की है, जो अपने पुराने जानकार की हत्या की जांच करता है. इस दौरान उसके सामने एक खतरनाक साजिश आती है. फिल्म में बेन एफ्लेक और जॉन बर्नथल नजर आते हैं. इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

 ‘कॉट स्टीलिंग’
ये एक क्राइम, थ्रिलर और डार्क कॉमेडी फिल्म है. इसकी कहानी हैंक नाम के एक बारटेंडर की है, जिसकी जिंदगी तब बदल जाती है, जब वो अपने पड़ोसी की बिल्ली की देखभाल करने लगता है. इसके बाद खतरनाक अपराधी उसके पीछे पड़ जाते हैं. फिल्म में ऑस्टिन बटलर और जोई क्राविट्ज नजर आते हैं. इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

 ‘वेक अप डेड मैन: अ नाइव्स आउट मिस्ट्री’
इस मर्डर मिस्ट्री, क्राइम और थ्रिलर की कहानी एक चर्च में हुई रहस्यमयी हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जांच करने के लिए जासूस बेनोआ ब्लांक पहुंचता है. फिल्म में डेनियल क्रेग और जोश ओ’कॉनर मुख्य भूमिका में हैं. इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

‘हाइएस्ट 2 लोएस्ट’
ये एक क्राइम, थ्रिलर और ड्रामा फिल्म है. इसकी कहानी एक मशहूर संगीत कारोबारी की है, जो अपहरण और फिरौती की साजिश में फंस जाता है. इसके बाद उसे अपने परिवार और जिंदगी को बचाने के लिए कई मुश्किल फैसले लेने पड़ते हैं.  इसे एप्पल टीवी प्लस पर देख सकते हैं.



Source link

Related posts

रात में अकेले देख ली ये फिल्में तो उड़ जाएगी नींद, 2001 की 5 सबसे डरावनी हॉलीवुड मूवीज

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड बनने पर क्रिस्टोफर नोलन का मजाकिया तंज, टॉम हॉलैंड ने की सराहना

सेलेना गोमेज के साथ तुलना पर छलका हैली बीबर का दर्द, ट्रोलिंग से परेशान होकर आने लगे थे ऐसे ख्याल