गणपति सेलिब्रेशन में मिले गौरव खन्ना-अकांक्षा चमोला, वायरल वीडियो के बीच एक्ट्रेस ने दिया ये रिएक्शन


टीवी कपल गौरव खन्ना और अकांक्षा चमोला इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इंटरनेट पर चर्चा में बने हुए हैं. शो ‘लॉक अप’ में अकांक्षा चमोला ने बताया था कि वो और गौरव तलाक ले रहे  हैं. इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था. तलाक की खबरों के बीच दोनों हाल ही में साथ नजर आएं. 

गणपति सेलिब्रेशन में मिले गौरव-अकांक्षा
शुक्रवार को अकांक्षा चमोला मुंबई में प्रोड्यूसर एकता कपूर के गणपति सेलिब्रेशन में पहुंचीं, जहां गौरव खन्ना भी मौजूद थे. वायरल वीडियो में दोनों एक ही फ्रेम में नजर आए, लेकिन एक-दूसरे से बात करते नहीं दिखे. हालांकि, अब अकांक्षा ने बताया है कि पार्टी में दोनों ने एक-दूसरे को ग्रीट किया था.

एकता कपूर की गणपति सेलिब्रेशन पार्टी में अकांक्षा चमोला पर्पल और गोल्डन साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं. वहीं, गौरव खन्ना येलो कुर्ते में दिखाई दिए. पार्टी से बाहर निकलते वक्त दोनों ने पैपराजी को भी मुस्कुराते हुए ग्रीट किया.

अकांक्षा ने दिया रिएक्शन
बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान जब अकांक्षा को याद दिलाया गया कि गौरव भी पार्टी में मौजूद थे, तो वो थोड़ी असहज नजर आईं और मुस्कुराते हुए बोलीं, ‘हां हां, अंदर आए थे. हम मिल भी लिए… मिले मिले. ऐसे कैसे नहीं मिलेंगे? हम मिले.’

ये भी पढ़ेंः किसी आदमी की कमर 40 इंच हो जाए तो…’,कैटरीना को ट्रोल करने वालों पर भड़की ये साउथ एक्ट्रेस

बता दें, हाल ही में ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि अकांक्षा चमोला ने इंस्टाग्राम पर गौरव खन्ना को अनफॉलो कर दिया है और अपनी प्रोफाइल से उनके साथ की तस्वीरें भी हटा दी हैं. हालांकि, गौरव अब भी इंस्टाग्राम पर अकांक्षा को फॉलो करते हैं. इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं और अटकलों को और हवा मिल गई.

‘लॉक अप 2’ में किया था तलाक का खुलासा
अकांक्षा चमोला ने नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ में पहली बार अपने तलाक को लेकर खुलासा किया था. शो में अपनी सीक्रेट रिवील करते हुए उन्होंने ये बताया था कि दोनों अलग रह रहे हैं और तलाक लेने वाले हैं. इस खुलासे के बावजूद गौरव खन्ना शो में अकांक्षा को सपोर्ट करने पहुंचे थे.

अकांक्षा अपने और गौरव के रिश्ते को लेकर कई बार बात कर चुकी हैं, लेकिन गौरव ने इस निजी मामले पर अब तक चुप्पी बनाए रखी है. 

ये भी पढ़ेंः अजय देवगन की ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट हुई अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?





Source link

Related posts

IND vs AFG: तूफानी शतक जमाने वाले अभिषेक शर्मा के वायरल सेलिब्रेशन की असली वजह आई सामने, बल्लेबाज ने खुद किया खुलासा

शादी करके बिहार में बसी अमेरिकी महिला ने दिखाई अपनी ‘नई लाइफ’, लोग बोले- आप तो इंडियन से ज्यादा इंडियन बन गए – after marriage american woman living in bihar village shows her life in viral video

स्टंटबाजी पड़ी भारी: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व पर पलटा ट्रैक्टर, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो