गया में युवक-युवती से बदसलूकी-मारपीट का वीडियो वायरल, 8 गिरफ्तार


बिहार के गया जिले में युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी और मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मामला शेरघाटी थाना क्षेत्र के महुआडीह पहाड़ी के पास का है. मंगलवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस ने इस मामले में चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है, जबकि चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

वायरल वीडियो में बाइक से पहुंचे युवक और युवती को कुछ लोग घेरते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में कुछ लोग युवक के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं. कुछ लोग युवक से उसका नाम-पता पूछते हुए भी दिखाई देते हैं. पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- ‘अगर विपक्ष नीतीश कुमार का…’, INDIA गठबंधन की बैठक के बीच JDU का बड़ा बयान

चार आरोपी गिरफ्तार, चार नाबालिग निरुद्ध

गया के एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस के मुताबिक श्री मांझी, उपेंद्र सिंह, प्रदीप राम और दिनेश मांझी को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, चार नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है. घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

वीडियो बनाने वाला मोबाइल भी जब्त

पुलिस ने उस मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया है, जिससे घटना का वीडियो बनाए जाने की बात सामने आई है. पुलिस अब वीडियो में दिखाई दे रहे अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है. साथ ही वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले अकाउंट्स और लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है.

पीड़ितों की पहचान उजागर करने पर सख्ती

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि युवक-युवती की पहचान सार्वजनिक करना या उनकी पहचान उजागर करने वाली तस्वीर, वीडियो अथवा अन्य सामग्री प्रसारित करना गंभीरता से लिया जाएगा. ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.

यह भी पढ़ें- नेपाल के चलते बिहार में तबाही! गोपालगंज और छपरा में गंडक नदी के तटबंध टूटे



Source link

Related posts

‘क्यूटी नहीं, क्रांति हूं…’ वुमेन प्रोटेस्ट में लड़कियों ने लगाए ऐसे नारे, जो वायरल हो गए! – delhi women safety protest viral slogans tedu

Chhindwara News | Balaji Daily Needs Dispute & CCTV Footage Viral

‘शादी का झांसा,और प्राइवेट वीडियो वायरल करने की दी धमकी …’