गाय की जान पर बनी आफत, देवदूत बनकर पहुंचा जवान और ऐसे किया रेस्क्यू, दिल छू लेगा वीडियो – Viral Cisf Jawan Rescues Cow Stuck In Iron Gate Railings Humanity Viral Video Compassionate Act Of Kindness


सुरक्षाकर्मी देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगा देते हैं। कभी-कभी उनकी ऐसी तस्वीरें और वीडियो वायरल होते हैं, जो दिल को छू लेते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें सीआईएसएफ (CISF) का एक जवान मुश्किल में फंसी गाय की मदद कर रहा है। जवान की सूझबूझ और संवेदनशीलता देखकर लोग तारीफ कर रहे हैं। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गाय का सिर लोहे के गेट की सलाखों के बीच फंसा हुआ है। बताया जा रहा है कि गाय ने गेट की रेलिंग के बीच अपना सिर डाल दिया, लेकिन बाहर निकालते वक्स उसमें फंस गया। खुद को बचाते समय गाय घबरा जाती है और सिर को बार-बार पीछे खींचने की कोशिश करती है। लेकिन सलाखों में पास-पास लगे राॅड के कारण उसकी कोशिश फेल हो जाती है। 

इस दौरान ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ जवान की नजर गाय पर जती है। बेजुबान जानवर को ऐसी हालत में देखकर जवान तुरंत उसकी मदद करता है। सबसे खास बात है कि जवान गाय के सिर खींचता या जल्दबाजी नहीं करता है, बल्कि बेहद सावधानी से उसे निकालने की कोशिश करता है। 

लड़की ने मितवा गाने पर किया शानदार डांस, चेहरे का एक्सप्रेशन देखकर हर कोई कर रहा तारीफ

वीडियो में दिख रहा है कि जवान जमीन पर बैठकर गाय के पास जा रहा है। पहले वह उसे शांत करता है और फिर धीरे-धीरे उसके सिर और सींगों को सही दिशा में मोड़ता है। जवान की कोशिश कर रहा है कि गाय को चोट न लगे। कुछ देर की सावधानी और धैर्य के बाद गाय का सिर सलाखों से बाहर निकल जाता है। सिर निकलने के बाद गाय दूर चली जाती है और जवान राहत की सांस लेता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

न इंसान, न घोड़ा, रोबोट डॉग ने संभाली रिक्शे की कमान, चीन का वीडियो देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वीडियो सामने आने के बाद लोग जवान की तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि जवान ने धैर्य और प्यार से गाय को बचाया है। लोगों ने कहा कि यह इंसानियत है। कई लोगों का कहना है कि बेजुबान जानवर की हर किसी को मदद करनी चाहिए। 





Source link

Related posts

गंगा घाट पर महिला का एआई वीडियो वायरल होने पर तीर्थ पुरोहितों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग, National Hindi News

पंचायत के कॉन्फ्रेंस रूम में शराब पार्टी! जामुड़िया में वायरल वीडियो से गरमाई सियासत

पाकिस्तानी शख्स ने जताई राम मंदिर दर्शन की इच्छा, शेयर किया इमोशनल पोस्ट