गुमशुदा पत्नी को सामने देख फूट-फूटकर रोया पति, वीडियो देख इंटरनेट इमोशनल


किसी अपने के अचानक गायब हो जाने का दर्द वही समझ सकता है, जिसने इंतजार की लंबी रातें देखी हों. ऐसे में अगर वही इंसान महीनों बाद अचानक सामने आ जाए तो खुशी को शब्दों में बयां करना आसान नहीं होता. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ ऐसा ही भावुक पल देखने को मिलता है, जहां एक व्यक्ति अपनी लापता पत्नी को तीन महीने बाद देखकर खुद को रोक नहीं पाता और उसकी आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं.

वीडियो में दिखाई देता है कि आसपास कई लोग मौजूद हैं. महिला को देखकर पति उसके पास पहुंचता है. लंबे इंतजार के बाद पत्नी को अपने सामने पाकर उसकी भावनाएं जैसे अचानक बाहर आ जाती हैं. वह रोने लगता है और पत्नी के पास बैठ जाता है. आसपास मौजूद लोग भी इस मिलन के दौरान भावुक नजर आते हैं.

तीन महीने का इंतजार

सोशल मीडिया पोस्ट के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक, महिला करीब तीन महीने से लापता थी. बताया गया है कि वह मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों से जूझ रही थी. हालांकि वीडियो में महिला के लापता होने की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन पति की प्रतिक्रिया इस बात का अंदाजा देती है कि परिवार के लिए ये तीन महीने कितने मुश्किल रहे होंगे. किसी परिवार के सदस्य के लापता होने पर सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरा परिवार मानसिक और भावनात्मक दबाव से गुजरता है.

पत्नी को देख रो पड़ा शख्स

वीडियो का सबसे भावुक हिस्सा वह है जब पति अपनी पत्नी के पास पहुंचता है. वह रोते हुए दिखाई देता है और आसपास के लोग उसे संभालते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो अक्सर इसलिए तेजी से लोगों का ध्यान खींचते हैं क्योंकि इनमें रिश्तों की भावनाएं सच नजर आती हैं. यहां भी पति की आंखों में दिखाई देने वाली खुशी, राहत और भावुकता वीडियो को खास बना देती है. वीडियो को देख यूजर्स भी इमोशनल हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें: इक तू ही यार मेरा…तीन मासूम बच्चियों ने खूबसूरत आवाज में गाया गाना

यूजर्स भी हो रहे इमोशनल

वीडियो के कमेंट सेक्शन लोग अपनी इमोशनल प्रतिक्रिया और अपने रिश्ते को लेकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि यह वीडियो देख कर में बहुत ही ज्यादा भावुक हो गई हूं. दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि हर पति-पत्नी का रिश्ता ऐसा ही होना चाहिए. कुछ लोगों ने अपनी प्रितिक्रिया केवल भावुक इमोजी कमेंट सेक्शन पर शेयर की.

यह भी पढ़ें: मेकअप काउंटर से बेबी सीट तक, जापान के वॉशरूम्स ने जीता भारतीयों का दिल





Source link

Related posts

Firozabad Medical College Trauma Center Assault

अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, जारी हुई अधिसूचना? सरकार ने क्या कहा

Jaipur News: स्कूल में बच्चों से पानी ढुलवाने का वीडियो वायरल, शाहपुरा में स्कूल की पानी व्यवस्था पर सवाल