गुरुग्राम में ऑटो बना ‘डबल डेकर’, 3-सीटर में 24 से ज्यादा खिलाड़ी सवार; फ्लाईओवर पर खतरनाक सफर


गुरुग्राम की सड़कों से एक ऐसी खौफनाक तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। इसमें देखा जा सकता है कि एक छोटे से ऑटो रिक्शा में क्षमता से कई गुना ज्यादा लोग सवार दिखाई दे रहे हैं। ऑटो के अंदर, पीछे लटककर और छत के ऊपर- जहां भी जगह दिखी, वहां लोग ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। रात के अंधेरे में एलिवेटेड फ्लाईओवर पर इस तरह का सफर बेहद जोखिम भरा नजर आया। दिल्ली-एनसीआर में आए दिन सड़क हादसों की घटनाएं सामने आती हैं।  

3-सीटर ऑटो में 24 से ज्यादा खिलाड़ी

जानकारी के मुताबिक, जिस ऑटो का वीडियो सामने आया है, वह तीन सवारियों की क्षमता वाला ऑटो है, लेकिन उसमें 24 से ज्यादा लोग सवार दिखाई दिए। वीडियो में नजर आ रहे कि ऑटो में सवार सभी युवा खिलाड़ी हैं, जो अपना खेल खत्म करके वापस सोहना की तरफ लौट रहे थे। कुछ मिनट का यह सफर उनके लिए बेहद जोखिम भरा था, क्योंकि इतनी अधिक सवारियों के साथ ऑटो का संतुलन बिगड़ने की आशंका बनी रहती है। जीत या खेल का उत्साह अपनी जगह है, लेकिन चंद मिनटों के सफर के लिए इन खिलाड़ियों ने अपनी जिंदगी को दांव पर लगा दिया।

फ्लाईओवर पर ऑटो की एंट्री प्रतिबंधित

यह खतरनाक सफर गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड फ्लाईओवर पर तय किया जा रहा था, जहां ऑटो रिक्शा की एंट्री पूरी तरह से प्रतिबंधित है। बैन के बावजूद ऑटो के वहां पहुंचने से ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यह महज ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि रात के अंधेरे में सीधे ‘यमराज के दरबार’ की टिकट कटाने जैसा है। जहां एक साधारण ऑटो रिक्शा को रातों-रात ‘डबल डेकर गाड़ी’ बना दिया गया।  

नंबर प्लेट भी नहीं आई नजर

वीडियो में ऑटो के आगे और पीछे नंबर प्लेट भी नजर नहीं आई। यानी एक तरफ वाहन में क्षमता से कई गुना अधिक सवारियां थीं, वहीं दूसरी तरफ नंबर प्लेट न होने की बात भी सामने आ रही है। रात के अंधेरे में तेज रफ्तार फ्लाईओवर पर ऐसी स्थिति किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती थी। ऑटो का संतुलन जरा सा भी बिगड़ता, तो एक बड़ा भीषण हादसा होना तय था। 

कार्रवाई की उठ रही मांग

यह घटना न सिर्फ ऑटो चालक और सवारियों की लापरवाही को दर्शाती है, बल्कि गुरुग्राम की हाईटेक ट्रैफिक पुलिस पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। सड़क पर किया गया यह जानलेवा स्टंट किसी के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता था। घटना का वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में नियमों का पालन सुनिश्चित करने के साथ जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि सड़कों पर इस तरह का जोखिम भरा सफर दोबारा न देखने को मिले।

(रिपोर्ट- गोहित कौशिक)

ये भी पढ़ेंः  दिल्ली के रेस्टोरेंट में ‘डेटिंग स्कैम’ का भंडाफोड़! लड़की के जाल में फंसाकर ठगे हजारों रुपये, दो गिरफ्तार





Source link

Related posts

1999 का UPI और 2 रुपये कैश, चौंका देगा MDR से बचने का जुगाड़

Hapur Cloth Shop Fight | CCTV Footage Viral Police Investigation

मां को पहली बार हवाई यात्रा कराते ही गदगद हुई बेटी, फेवरेट मेमोरी को Video में किया कैद; देखें रिएक्शन