गुलाब जामुन के बर्तन में तैरता दिखा चूहा! भिवंडी का Video Viral होते ही FDA की दुकान पर दबिश | bhiwandi gulab jamun rat video viral fda raids sweet shop Maharashtra


भिवंडी:

महाराष्ट्र के भिवंडी स्थित गैबी नगर इलाके में एक मिठाई की दुकान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. वायरल वीडियो में गुलाब जामुन से भरे बर्तन के अंदर एक चूहा घूमता दिखाई दे रहा है. वीडियो सामने आते ही खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की टीम मौके पर पहुंची और संबंधित दुकान की जांच शुरू कर दी. टीम ने मिठाई के नमूने एकत्र किए, पंचनामा तैयार किया और आगे की कार्रवाई के लिए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है.

वीडियो वायरल होते ही पहुंची FDA टीम

NDTV को प्राप्त जानकारी के अनुसार भिवंडी के गैबी नगर क्षेत्र में स्थित हरिश गुलाब जामुन नामक दुकान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वीडियो में गुलाब जामुन से भरे बड़े बर्तन में एक चूहा दिखाई दे रहा है. वीडियो के वायरल होने के बाद FDA की टीम मौके पर पहुंची और दुकान की विस्तृत जांच शुरू की. अधिकारियों ने गुलाब जामुन के सैंपल लिए और मौके पर पंचनामा तैयार किया.

गुलाब जामुन के बर्तन में चूहा
Photo Credit: NDTV

दुकान बंद, जांच जारी

जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों का भी परीक्षण किया गया. प्रारंभिक स्तर पर यह भी सामने आया कि दुकान के पास आवश्यक फूड बिजनेस रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट उपलब्ध नहीं था.

FDA की कार्रवाई के बाद दुकान को बंद कर दिया गया है. अब यह जांच की जा रही है कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा दृश्य वास्तविक है या नहीं और खाद्य सुरक्षा नियमों का कितना पालन किया जा रहा था.

घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. लोगों का कहना है कि खाने-पीने की चीजों में स्वच्छता को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए. FDA अधिकारियों का कहना है कि सैंपल की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

हाल ही में मुंबई के एक रेस्तरां में डोसा के अंदर कथित तौर पर चूहा मिलने का मामला भी चर्चा में रहा था. उस मामले में वीडियो वायरल होने के बाद FDA ने रेस्तरां का लाइसेंस निलंबित कर दिया था. बाद में रेस्तरां मालिक की शिकायत पर दो महिलाओं के खिलाफ कथित रूप से धन उगाही और वीडियो प्रसारित करने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें : सूरत रेलवे स्टेशन की कैंटीन के शोकेस में पेटीज खाता द‍िखा चूहा, VIDEO वायरल होने से व‍िभाग में मचा हड़कंप





Source link

Related posts

पीठ पर बच्चा बांधकर पेट्रोल पंप पर ड्यूटी करती है मां, लद्दाख की महिला का वीडियो देख भावुक हुए लोग – ladakh petrol pump woman works with baby strapped to back viral video rttw

छोड़ दे बहन… लड़कियों की खतरनाक लड़ाई देख बोले यूजर्स, वीडियो वायरल

खेत में नंगे पैर बोते हैं धान, फिर सूट-बूट में बन जाते हैं मॉडल, किसान का स्वैग वायरल, 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज – jharkhand farmer nishant kerketta viral fashion reels rttw